‘आपको चुकानी पड़ती है कीमत…’, एडल्ट साइट पर वायरल हुई थीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की तस्वीरें, छलका दर्द
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर
Janhvi Kapoor Morphed Photos: फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी एक्टिंग के बल पर बॉलीवुड में नई पहचान बनाई है. वे जितनी शानदार एक्ट्रेस हैं, उतनी ही प्रोफेशनल और लाइफस्टाइल आइकॉन भी हैं. अभिनेत्री ने अपने फैंस के साथ शॉकिंग स्टोरी शेयर की है. बचपन की एक घटना ने उन्हें और उनके परिवार को सोचने पर मजबूर कर दिया था. अब उनके प्रशंसकों के बीच ये सामने आने से सभी को अंदर से हिला दिया है.
एडल्ट साइट पर फोटो शेयर किए गए
पॉडकास्ट के दौरान यूट्यूबर राज शमानी के साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने बातचीत की. 15 साल की उम्र में उनके साथ जो डरा देनी वाली घटना घटी. उसके बारे में उन्होंने बताया. जाह्नवी ने बताया कि जब वे करीब 15 साल की थीं, तब उन्होंने पोर्न वेबसाइट पर मॉर्फ्ड फोटो देखे थे. उन्होंने आगे कहा कि वे काफी छोटी थीं. उस समय अपनी एडिटेड तस्वीरें देखकर दंग रह गई थीं. उस समय इससे निपटना मुश्किल था.
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता था कि डीपफेक क्या था या नहीं. मैंने अपनी एडल्ट वेबसाइट पर अपनी तस्वीरें देखी थीं. उस स्कूल में इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी की क्लास चल रही थीं. स्कूल के लड़के फन करने के लिए उन वेबसाइटों पर जाते थे. वहां मेरी भी फोटोज थीं. वो अजीब और डरा देना वाला अनुभव था.
ये भी पढ़ें: मेकर्स नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ के लिए 700 करोड़ की OTT डील ठुकराई, जानिए क्यों लिया यह बड़ा फैसला
AI के बारे में क्या कहा?
बातचीत के दौरान जाह्नवी कपूर ने कहा कि स्टार किड होने के कारण आप चर्चा में रहते हो. ऐसे में इस तरह की घटना आप पर मानसिक दबाव डालती है. उन्होंने आगे कहा कि AI से बनी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में जो पोज और कपड़े हैं, उन्हें मैंने आज तक नहीं पहना, वो पूरी तरह नकली है.