Ujjain में मां के सामने बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, कैमरा डालकर रेस्क्यू जारी
उज्जैन में बच्चे को बोरवेल से निकालने के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही है.
Ujjain News: उज्जैन के बड़नगर में 3 साल का बच्चा अपनी मां के सामने बोरवेल में गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ समेत प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि बच्चा बोरवेल में लगभग 70 फीट गहराई में फंसा हुआ है. बोरवेल में कैमरा डालकर रेस्क्यू जारी है.
राजस्थान का रहने वाला है परिवार
पूरा मामला बड़नगर के झालरिया के पास का है. बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 8 बजे बच्चा खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिर गया. बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर सुनकर एसडीआरएफ समेत बचाव दल मौके पर मौके पर पहुंच गया. इसके साथ ही ग्रामीणों की मदद भी ली जा रही है. जानकारी के मुताबिक बच्चा राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है.
बोरवेल में 70 फीट गहराई में फंसा मासूम
जिला अधिकारी ने बताया कि प्रवीण देवासी राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले हैं. तीन दिनों से भेड़ चराने के लिए खेत में रुके थे. इस दौरान रात करीब 8 बजे प्रवीण का 3 साल का बेटा भागीरथ खेलते-खेलते झालरिया के बोरवेल में जा गिरा. जानकारी के मुताबिक बच्चा करीब 70 फीट नीचे बोरवेल में फंस गया. बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे से बात करने की कोशिश की जा रही है. कलेक्टर और एसपी भी मौके पर रवाना हो गए हैं.
ये भी पढे़ं: MP में 26 IAS के तबादले, 150 करोड़ के खरीदी घोटाला मामले में लोक शिक्षा विभाग की आयुक्त शिल्पा गुप्ता को हटाया