PSL से सामने आया नया विवाद, उस्मान तारिक के एक्शन पर भड़के डेरिल मिचेल, दो बार क्रीज से हटे, वीडियो वायरल

PSL: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से आए दिन कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है. इसी कड़ी में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में एक नया ड्रामा देखने को मिला.
Daryl Mitchell

डेरिल मिचेल

PSL: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से आए दिन कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है. इसी कड़ी में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में एक नया ड्रामा देखने को मिला. दरअसल इस मैच के दौरान उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल भड़क उठे और दो बार क्रीज छोड़कर चले गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिचेल ने उस्मान की गेंदबाजी एक्शन में आने वाले ठहराव को लेकर अपनी नाराजगी जताई.

PSL में क्यों भड़के डेरिल मिचेल?

दरअसल यह घटना रावलपिंडीज की पारी के नौवें ओवर की है, जब उस्मान तारिक गेंदबाजी करने आए. तारिक की पहली ही गेंद पर मिचेल ने पैडल स्वीप शॉट खेला. हालांकि इस दौरान वह गेंदबाज के एक्शन से परेशान दिखे. उस्मान के एक्शन में आने वाले ठहराव से मिचेल भड़क उठे और दो बार क्रीज से हट गए. कीवी बल्लेबाज के इस कदम के बाद अंपायरों ने दखल दिया और दोबारा मैच शुरू होने से पहले मिचेल से बातचीत की.

यह भी पढ़ें: पहली ही गेंद से हावी रहे वैभव सूर्यवंशी, बुमराह-हेजलवुड और भुवी तक… फर्स्ट बॉल अटैक से नहीं बच सके दिग्गज

पहले भी विवादों में उस्मान का गेंदबाजी एक्शन

बता दें, पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक का गेंदबाजी एक्शन लंबे समय से विवादों में हैं. पहले भी उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर सवाल उठ चुके हैं. उस्मान के मुताबिक उनके कोहनी के जॉइन्ट में नेचुरली डबल-जॉइन्ट हैं, जिसकी वजह से गेंदबाजी के समय ठहराव नजर आता है.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच खेले गए इस मैच की बात करें, तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 182 रन बनाए. जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी रावलपिंडीज की टीम क्वेटा के स्पिन गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 17.3 ओवर में ही 121 रनों पर ढेर हो गई और क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 61 रन से यह मैच जीत लिया.

ज़रूर पढ़ें