MP में हेल्थ फैसिलिटी में होगा इजाफा! 6 जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, मोहन सरकार ने दी मंजूरी

Medical College In MP: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने जा रहा है. इसे मोहन सरकार ने मंजूरी दे दी है. इससे ना केवल हेल्थ फैसिलिटी में इजाफा होगा, बल्कि MBBS पाठ्यक्रम की सीटों में बढ़ोतरी होगी.
Shivpuri medical college

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज (फाइल तस्वीर)

Medical College In MP: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार होने वाला है. राज्य के 6 जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहे हैं. मोहन सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है. इससे ना केवल हेल्थ फैसिलिटी में इजाफा होगा, बल्कि MBBS पाठ्यक्रम की सीटों में बढ़ोतरी होगी. इससे डॉक्टर बनने का ख्वाब देखने वाले छात्रों को नई उड़ान मिलेगी. इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

इन जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

  • मंडला: जनजाति बाहुल्य मंडला में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है.
  • यहां 2027-28 में पढ़ाई शुरू हो सकती है.
  • इस महाविद्यालय के लिए 150 MBBS सीटों की मंजूरी दी गई है.
  • राजगढ़: जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटें होंगी.
  • इस मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.
  • शिवपुरी: जिले में चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी गति हो रहा है.
  • इसके लिए 100 सीटें मंजूर की गई है.
  • इस मेडिकल कॉलेज के बनने के बाद सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण अंचल में रह रहे लोगों को मिलेगा.
  • नीमच: जिले में जल्द ही चिकित्सा महाविद्यालय शुरू होने वाला है.
  • इस कॉलेज के लिए एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए मंजूरी मिल चुकी है.
  • धार: इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत किया जा रहा है.
  • 25 एकड़ जमीन पर 650 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है.
  • इसके बनने के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी.

ये भी पढ़ें: फरमान खान को केरलम हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

  • पन्ना: जिले को एमबीबीएस की 100 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है.
  • इसका निर्माण पीपीपी मॉडल के तहत किया जाएगा.
  • इसके बनने के बाद जिले के लोगों को दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना होगा.

ज़रूर पढ़ें