Mauganj Accident: मौत की रेस का Live Video, कुछ सेकंड की दिखावे की ‘खूनी रेस’ और 3 ज़िंदगी खत्म

Mauganj Accident: मध्यप्रदेश के मऊगंज में 14 अप्रैल को नेशनल हाईवे 135 पर हुए दर्दनाक ट्रिपल एक्सीडेंट का दिल दहला देने वाला वीडियो अब सामने आया है.
Mauganj Accident

मऊगंज सड़क हादसा

Mauganj Accident: मध्यप्रदेश के मऊगंज में 14 अप्रैल को नेशनल हाईवे 135 पर हुए दर्दनाक ट्रिपल एक्सीडेंट का दिल दहला देने वाला वीडियो अब सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पांच युवक दो बाइकों पर सवार होकर तेज रफ्तार में स्टंटबाजी कर रहे थे हाथों में बंदूक लिए और मोबाइल से इस खतरनाक रेस को रिकॉर्ड कर रहे थे.

कुछ ही सेंकेंड में 3 जिंदगी तबाह

कुछ ही सेकंड में यह ‘रोमांच’ मौत के मंजर में बदल गया. सामने ईंटों से लदे ट्रेलर को देख पाने का मौका तक नहीं मिला और भीषण टक्कर में उपलक्ष कोल, अमरीश कोल और हेमराज कोल की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों एक ही परिवार के सगे भाई थे, जिनकी एक साथ मौत ने परिवार को उजाड़ दिया.

पीछे चल रहे साथी बना रहे थे वीडियो

वीडियो में पीछे चल रहे साथी पूरी घटना शूट करते नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही और रफ्तार के खतरनाक खेल की भयावह तस्वीर है. यह वीडियो समाज के लिए कड़ा संदेश है कि सड़क पर स्टंट नहीं, सिर्फ नियम ही जिंदगी बचाते हैं.

मृतक युवकों की पहचान

इस दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय उपलक्ष्य कोल, 17 वर्षीय अमरीश कोल और 21 वर्षीय हेमराज कोल की मौत हो गई. सबसे हृदयविदारक बात यह है कि तीनों सगे भाई थे. एक ही परिवार के तीन चिराग एक साथ बुझने से घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र की आंखें नम हैं.

ये भी पढे़ं: ठगी का ऐसा तरीका! एप्पल के प्रोडक्ट ऑनलाइन मंगाते थे, फिर नकली सामान भर देते थे; लगाया लाखों का चूना

ज़रूर पढ़ें