क्या खत्म हो जाएगा मोहम्मद नवाज का करियर? डोप टेस्ट में फेल होने पर क्या होती है सजा, जानें नियम

Mohammad Nawaz: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि कर बताया कि आईसीसी ने मोहम्मद नवाज के डोप टेस्ट में फेल होने की जानकारी उन्हें दे दी है
Mohammad Nawaz

मोहम्मद नवाज

Mohammad Nawaz: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनके खिलाड़ियों का विवादों से पुराना नाता है. इसी कड़ी में हाल ही में पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज एक विवाद में बुरे तरीके से फंसते नजर आ रहे हैं. हाल ही में नवाज के डोप टेस्ट में फेल होने की खबर सामने आई हैं, जिसकी पुष्टि खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की है.

PCB ने की पुष्टि

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि कर बताया कि आईसीसी ने मोहम्मद नवाज के डोप टेस्ट में फेल होने की जानकारी उन्हें दे दी है और पीसीबी ने इस मामले में कार्रवाई भी शुरू कर दी है. बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान जांच के लिए नवाज का सैंपल लिया गया था, उनके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थों के अंश पाए गए. अब सबके मन में सवाल उठ रहा है कि क्या ड्रग टेस्ट में फेल होने के बाद पाकिस्तानी ऑलराउंडर का करियर खत्म हो जाएगा?

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स की चमकी किस्मत! मैच विनर खिलाड़ी की वापसी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

क्या खत्म हो जाएगा मोहम्मद नवाज का करियर?

आईसीसी जब किसी क्रिकेटर को प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का दोषी पाता है, तो वह वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी के नियमों के तहत कार्रवाई करता है.अगर नवाज इस मामले पर दोषी पाए जाते हैं, तो उनका क्रिकेट करियर खत्म हो सकता है और उनपर आजीवन प्रतिबंध लग सकता है.

क्या है ICC के नियम?

आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी पहली बार प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का दोषी पाया जाता है, तो उसपर 2 साल का बैन लगाया जाता है. जांच के दौरान सभी पहलुओं पर ध्यान रखा जाता है. साथ ही ये भी देखा जाता है कि कहीं खिलाड़ी ने गलती से ड्रग्स का सेवन तो नहीं किया. इसके अलावा बार-बार डोपिंग का दोषी पाए जाने पर क्रिकेटर पर हमेशा के लिए बैन लगाया जा सकता है.

ज़रूर पढ़ें