भोपाल-इंदौर मेट्रो में सुविधा का विस्तार, 27 अप्रैल से शुरू होगा ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन, टिकट पर मिलेगी छूट

MP News: दोनों शहरों में 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम को लागू किया जा रहा है. इसके साथ ही यात्रियों को टिकट और वॉलेट रिचार्ज करने पर छूट मिलेगी. अब तक मैन्युअली किराया वसूला जाता था, जिसे आने वाले दिनों में ऑनलाइन वसूल किया जाएगा.
Bhopal and indore metro automatic fare collection system from April 27

भोपाल मेट्रो (स्त्रोत- ANI )

MP News: भोपाल और इंदौर मेट्रो में सुविधा का विस्तार होने जा रहा है. फेयर कलेक्शन को अपग्रेड किया जा रहा है. दोनों शहरों में 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम को लागू किया जा रहा है. इसके साथ ही यात्रियों को टिकट और वॉलेट रिचार्ज करने पर छूट मिलेगी. अब तक मैन्युअली किराया वसूला जाता था, जिसे आने वाले दिनों में ऑनलाइन वसूल किया जाएगा.

टिकट पर मिलेगी रियायत

  • मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) के द्वारा शुरू किए जा रहे, इस सिस्टम से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा.
  • राउंड ट्रिप की टिकट पर पांच फीसदी की छूट दी जाएगी, इससे उन यात्रियों को फायदा होगा जो हर दिन आते-जाते हैं.
  • इसके साथ ही ग्रुप में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है. समूह टिकट पर 10 फीसदी की रियायत दी जाएगी.
  • समूह में न्यूनतम 8 और अधिकतम 40 सदस्य हो सकती है. इनकी सामूहिक तौर पर एक ही टिकट बनेगी.

MP Metro से टिकट बुकिंग पर मिलेगी छूट

  • MPMRCL के ऑफिशियल एप MP Metro के जरिए यात्री क्यूआर टिकट बुक कर सकेंगे.
  • वॉलेट रिचार्ज करने पर अतिरिक्त लाभ मिलेगा.
  • 200 से लेकर 499 के टिकट पर 8 फीसदी की रियायत मिलेगी.
  • 500 से 999 तक के टिकट पर 10%, 1000 से 1499 तक के टिकट पर 12% और 1500 से 2000 तक के टिकट पर 15 फीसदी की छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: MP से दिल्ली-मुंबई जाना हुआ महंगा, 25 फीसदी तक बढ़े एयर टिकट के दाम, विदेशी फ्लाइट्स पर भी असर

ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम क्या है?

  • ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RIFD) तकनीक पर आधारित है.
  • इस सिस्टम की मदद से टिकट खरीदी और भुगतान प्रक्रिया को पूरा किया जाता है.
  • इस सिस्टम के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड, QR कोड और मोबाइल एप की मदद से प्रोसेस को पूरा किया जाता है.
  • इससे यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होती है. समय की बचत के साथ-साथ लंबी लाइन से छुटकारा मिलता है.

ज़रूर पढ़ें