DC vs PBKS: केएल राहुल ने काटा गदर, पंजाब के खिलाफ बनाए तूफानी 152 रन, कई रिकॉर्ड ध्वस्त

KL Rahul: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला जमकर बोला है. पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने शानदार शतक जड़ दिया है.
KL Rahul

केएल राहुल

KL Rahul: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला जमकर बोला है. पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 152 रन की नाबाद पारी खेल डाली है. इसी के साथ उन्होंने इतिहास रचते हुए महेंद्र सिंह धोनी का खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

केएल राहुल ने रचा इतिहास

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने विस्फोटक बल्लेबाजी की. दिल्ली की ओर से ओपनिंग करने उतरे केएल राहुल ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और 47 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया. इस दौरान उन्होंने 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया है. अब राहुल विकेटकीपर के रूप में आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच फिर गरमाया ‘थप्पड़ कांड’, श्रीसंत ने हरभजन पर लगाए गंभीर आरोप, इंस्टा पर किया ब्लॉक

तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अब तक कुल 278 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 5439 बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं. लेकिन रनों के मामले में अब विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल उनसे आगे निकल गए हैं. राहुल ने पंजाब के खिलाफ 13 रन बनाते ही धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

पंजाब के खिलाफ खेली तूफानी पारी

पंजाब किंग्स के खिलाफ केएल राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी कर 67 गेंदों में 152 रनों की नाबाद पारी खेली है. उनकी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के देखने को मिले. इस धमाकेदार पारी के साथ केएल राहुल आईपीएल इतिहास में 150 रन से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. यह उनके आईपीएल करियर का छठा शतक है.

ज़रूर पढ़ें