LSG vs KKR: लखनऊ के खिलाफ अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए रघुवंशी, गुस्से में जमीन पर दे मारा बैट, VIDEO वायरल

LSG vs KKR: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक विवादित घटना देखने को मिली, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
angkrish raghuvanshi

अंगकृष रघुवंशी

LSG vs KKR: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक विवादित घटना देखने को मिली, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. केकेआर की पारी के दौरान युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट हो गए, जिसके बाद वह अपना आपा खो बैठे. यह पूरा मामला ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के नियम से जुड़ा था, जिसने मैच में बड़ा ड्रामा खड़ा कर दिया.

अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के दौरान 5वां ओवर प्रिंस यादव फेंक रहे थे. इस ओवर की आखिरी गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने मिड-ऑन की तरफ खेलकर एक रन दौड़ने की कोशिश की. लेकिन दूसरे छोर पर खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें बीच रास्ते से वापस भेज दिया. रघुवंशी आधे रास्ते से लौटे और डाइव लगाई, तभी मोहम्मद शमी ने उन्हें रन आउट करने के लिए थ्रो मारा, जो सीधे उनके शरीर पर जा लगी. इस घटना के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने तुरंत ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड की अपील की, जिसके बाद मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा, जहां रिप्ले में देखा गया कि रघुवंशी ने जानबूझकर अपनी दिशा बदली थी और उन्हें और करार दिया. इस घटने के चलते वह 9 रन बनाकर आउट हो गए.

यह भी पढ़ें: CSK vs GT: 49 गेंदों में फिफ्टी… Ruturaj Gaikwad ने नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड

अंगकृष रघुवंशी का फूटा गुस्सा

अंपायर के इस फैसले के बाद अंगकृष रघुवंशी काफी नाराज नजर आए. मैदान से बाहर जाते समय उनका गुस्सा साफ दिखा. इस दौरान उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर दे मारा और हेलमेट फेंक दिया. इसके अलावा डगआउट पर कोलकाता के हेड कोच अभिषेक नायर फोर्थ अंपायर से बहस करते दिखे.

क्या होता है ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’?

‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ क्रिकेट का एक नियम है, जिसमें अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर फील्डिंग टीम के खेल में बाधा डालता है, तो उसे आउट करार दिया जाता है. यानी अगर बल्लेबाज रन लेते समय या खुद को बचाने के लिए जानबूझ गेंद या फील्डर के रास्ते में आता है, तो अंपायर उसे आउट कर सकता है.

ज़रूर पढ़ें