LSG vs KKR: मोहसिन खान ने बरपाया कहर, KKR के खिलाफ झटके 5 विकेट, रचा इतिहास
मोहसिन खान
LSG vs KKR: आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऐसी घातक गेंदबाजी की, जिसने केकेआर के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मोहसिन ने अपनी घातक गेंदबाजी से केकेआर के बल्लेबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया और 5 विकेट झटक लिए. यह उनके आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
केकेआर के खिलाफ झटके 5 विकेट
इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 23 रन देकर 5 विकेट लिए. अपने पहले ही ओवर में उन्होंने केकेआर के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट को आउट कर शानदार शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने दूसरे ओवर में कप्तान अजिंक्य रहाणे को चलता किया. तीसरे विकेट के रूप में उन्होंने रोवमन पॉवेल को अपना शिकार बनाया, जिन्हें उन्होंने बाउंसर पर आउट किया. अपने आखिरी ओवर में मोहसिन ने लगातार डॉ गेंदों पर कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय को आउट कर अपना पंजा खोला.
A 5-fer for Mohsin Khan! 🔥
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 26, 2026
KKR in all sorts of trouble at 74/6. pic.twitter.com/oon7qhhygd
यह भी पढ़ें: LSG vs KKR: लखनऊ के खिलाफ अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए रघुवंशी, गुस्से में जमीन पर दे मारा बैट, VIDEO वायरल
मोहसिन खान ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
इस शानदार स्पैल के साथ मोहसिन कहां लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक पारी में 5 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. साथ ही यह फ्रेंचाईजी इतिहास का दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी रहा. इससे पहले मार्क वुड ने 14 रन देकर 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था. कोलकाता के खिलाफ 5 विकेट झटकने के साथ ही मोहसिन खान इस सीजन के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक पारी में 5 विकेट चटकाएं हैं.
155 रनों पर सिमटी कोलकाता की टीम
मोहसिन खान की घातक गेंदबाजी के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए. मोहसिन की शानदार गेंदबाजी के दमपर लखनऊ ने कोलकाता की पूरी टीम को महज 155 रन पर ही रोक दिया.