छिंडवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, हज यात्रियों को छोड़कर लौट रही कार का एक्सीडेंट, 3 की मौत

Chhindwara Road Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. हादसे में 3 की मौत और 1 युवक के घायल होने की खबर है.
chhindwara accident

छिंदवाड़ा रोड एक्सीडेंट

Chhindwara Road Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. ये हादसा सोमवार (27 अप्रैल) की सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच का बताया जा रहा है. अभी तक इस हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है वहीं 3 युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.

हज यात्रियों को छोड़कर लौट रही थी कार

महाराष्ट्र के नागपुर में हज यात्रियों को छोड़कर मध्य प्रदेशके छिंदवाड़ा लौट रही कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. यहां से 1 महिला की हालत बेहद गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इलाज के दौरान मौत

कार चालक और एक और अन्य व्यक्ति ने छिंडवाड़ा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई. घायलों का इलाज जारी है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छिंदवाड़ा शहर के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. सभी मृतकों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे में कार के पेड़ से टकराने की रफ्तार इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

पुलिस जांच की शुरू

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह का समय होने के कारण चालक को नींद आने या फिर वाहन पर अचानक से नियंत्रण खोने के चलते यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-करीना कपूर ने ठुकरा दी थीं ये 10 फिल्में, इन्हीं ने दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की बदली किस्मत

ज़रूर पढ़ें