Toxic Postpone Again: 4 जून को नहीं रिलीज होगी यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’, सुपरस्टार ने बताई वजह
टॉक्सिक की रिलीज डेट टली
Yash Toxic Release Postponed Again: फिल्म ‘केजीएफ’ की बड़ी कामयाबी के बाद कन्नड़ सुपरस्टार यश की नई फिल्म ‘टॉक्सिक’ का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म के टीज़र और ट्रेलर ने सोशल मीडिया और मार्केट में पहले ही काफी हलचल मचा दी है. इसे यश की सबसे बड़ी और पसंदीदा फिल्म माना जा रहा है. हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, जिससे लोगों के बीच इसे देखने की उत्सुकता और बढ़ गई है.
क्या 4 जून को रिलीज होगी फिल्म टॉक्सिक?
यश ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर कर फिल्म की रिलीज़ को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ‘टॉक्सिक’ अब पहले से तय तारीख 4 जून 2026 को रिलीज़ नहीं होगी. दरअसल, ‘सिनेमाकॉन 2026’ में इस फिल्म को लेकर दुनिया भर से मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए यश ने इसे अब ग्लोबल मार्केट के हिसाब से एक नई तारीख पर रिलीज़ करने का फैसला किया है.
क्यों पोस्टपोन हुई यश की टॉक्सिक?
यश ने बताया कि ‘टॉक्सिक’ उनके लिए बेहद खास फिल्म है. ‘सिनेमाकॉन’ में मिले दुनिया भर के प्यार को देखकर उन्होंने फैसला किया है कि इस फिल्म को पूरी ताकत के साथ ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाएगा.
फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन दुनिया भर के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स और पार्टनर्स के साथ तालमेल बिठाने के लिए रिलीज डेट बदल दी गई है. अब यह फिल्म 4 जून को नहीं आएगी, बल्कि जल्द ही एक नई और बेहतर तारीख पर पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें-फिर धमाल मचाएगी 3 idiots के रैंचो-राजू और फरहान की जोड़ी, आमिर खान ने दी बड़ी अपडेट
ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने की तैयारी
यश का मानना है कि ‘टॉक्सिक’ भारतीय सिनेमा को पूरी दुनिया में एक नई पहचान दिलाएगी. उनका कहना है कि आज जब भारतीय फ़िल्में ग्लोबल लेवल पर अपनी जगह बना रही हैं, तो यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे बेहतरीन काम करें. एक एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर यश जल्दबाजी नहीं करना चाहते, ताकि फिल्म पूरी तैयारी के साथ दुनिया के हर कोने तक पहुंचे और अपना गहरा प्रभाव छोड़ सके.