क्या वैभव सूर्यवंशी के बैट में लगी AI चिप? सलामी बल्लेबाज ने खुद दिया जवाब-VIDEO

Vaibhav Suryavanshi: पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने वैभव सूर्यवंशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अपने बल्ले में AI चिप का इस्तेमाल कर रहे हैं...
Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है. वह लगतार हर मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर 16 गेंदों में 43 रनों की तूफानी पारी खेली और ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया. हालांकि 15 वर्षीय बल्लेबाज की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख पाकिस्तान के एक स्पोर्ट्स एक्सपर्ट ने उनके बल्ले को लेकर सवाल उठाए और यह तक कह दिया कि वैभव अपने बल्ले पर AI चिप का इस्तेमाल कर रहे हैं. अब इस पूरे मामले में वैभव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

क्या वैभव सूर्यवंशी के बैट में लगी AI चिप?

दरअसल हाल ही में पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने वैभव सूर्यवंशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह अपने बल्ले में AI चिप का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके कारण वह लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब इस मामले में खुद वैभव सूर्यवंशी ने जवाब दिया है और बताया है कि क्या सच में उनके बैट में AI चिप लगी है या नहीं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: पंजाब की हार के बाद कितनी बदली पॉइंट्स टेबल? जानें ऑरेंज और पर्पल कैप पर किसका कब्जा

वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा?

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक शख्स वैभव सूर्यवंशी से सवाल करता नजर आ रहा है. मैच के बाद एक शख्स ने वैभव से पूछा की क्या आपके बल्ले में AI चिप लगी है? इसपर वैभव ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि, भगवान ने लगाकर दिया है. भगवान ने मुझसे ऊपर ही बोला था कि तुम्हारे बैट में कुछ लगा दे रहा हूं. मैं उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं.

ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं. इस सीजन उन्होंने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 400 रन बना लिए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ वैभव ने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है.

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल करियर

15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल करियर की बात करें, तो आईपीएल 2025 में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया. आईपीएल में उन्होंने अब तक 16 मैचों की 16 पारियों में 652 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं.

ज़रूर पढ़ें