‘भूत बंगला’ पर भारी पड़ी रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’, रिलीज से पहले ही कर डाली करोड़ों की कमाई

Riteish Deshmukh New Movie Earnings: रितेश देशमुख के निर्देशन में बन रही फिल्म 'राजा शिवाजी' इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म के 'नॉन-थिएट्रिकल राइट्स' करीब 193 करोड़ रुपये में बिके हैं, जो कि फिल्म के कुल बजट से भी बहुत ज्यादा है.
Bhooth Bangla vs Riteish fil

'राजा शिवाजी' रिलीज से पहले करोड़ों की कमाई की

Earns Crores Before Official Release: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और महज 13 दिनों में इसने 120 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं. हालांकि, रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज से पहले ही धमाका कर दिया है. इस फिल्म ने अभी से ही करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाकर ‘भूत बंगला’ को कड़ी टक्कर देना शुरू कर दिया है.

रिलीज से पहले ‘राजा शिवाजी’ की करोड़ों की कमाई

रितेश देशमुख के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म के ‘नॉन-थिएट्रिकल राइट्स’ करीब 193 करोड़ रुपये में बिके हैं, जो कि फिल्म के कुल बजट से भी बहुत ज्यादा है. इसका मतलब यह है कि फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही जबरदस्त मुनाफा कमा लिया है.

  • रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के OTT राइट्स 95 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं.
  • फिल्म के म्यूजिक राइट्स से 28 करोड़ रुपये और सैटेलाइट राइट्स 70 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.
  • इन तीनों को मिलाकर फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही कुल 193 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.
  • फिल्म को बनाने में लगभग 120 करोड़ रुपये का खर्चा आया है.
  • इस हिसाब से फिल्म की टीम रिलीज से पहले ही 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमा चुकी है.

ये भी पढ़ें-फिर धमाल मचाएगी 3 idiots के रैंचो-राजू और फरहान की जोड़ी, आमिर खान ने दी बड़ी अपडेट

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ कब रिलीज होगी?

‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर आधारित है, जिसमें रितेश देशमुख लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, हालांकि कुछ लोग इसके दृश्यों पर सवाल भी उठा रहे हैं. फिल्म जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि रिलीज से पहले ही भारी कमाई करना एक सकारात्मक संकेत है, जो दिखाता है कि बड़ी कंपनियों को इस पर पूरा भरोसा है. अगर यह फिल्म सिनेमाघरों में भी सफल रही, तो यह ब्लॉकबस्टर साबित होगी. बता दें कि यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ज़रूर पढ़ें