RR vs DC: पहली बार आमने-सामने होंगे वैभव सूर्यवंशी और मिचेल स्टार्क, जानें किसका पलड़ा भारी

RR vs DC: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला आज शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है. इस मैच में सभी की नजरें युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर टिकी होंगी.
Vaibhav Suryavanshi or mitchell starc

वैभव सूर्यवंशी और मिचेल स्टार्क

RR vs DC: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला आज शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में सभी की नजरें युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर टिकी होंगी.

वैभव-स्टार्क का पहली बार होगा सामना

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पहली ही गेंद से जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज गेंदबाजों पर प्रहार किया है और खूब रन बटोरे हैं. अब वैभव का सामना आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क से हो सकता है. बता दें, स्टार्क को आईपीएल में 1 मई से खेलने की एनओसी मिली है, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है. ऐसे में दोनों स्टार खिलाड़ी पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे.

यह भी पढ़ें: GT vs RCB: 4,4,4,4,4… रबाडा पर कहर बनकर टूटे विराट कोहली, नाम कर लिया बड़ा रिकॉर्ड

दोनों के सामने बड़ी चुनौती

बता दें, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोट के चलते आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मुकाबलों से बाहर हो गए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से जुड़ गए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उन्हें 1 मई से खेलने की एनओसी दी गई है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि स्टार्क आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं. इस मैच में वैभव उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं. इसके अलावा वैभव के सामने भी स्टार्क की बड़ी चुनौती रहेगी. हालांकि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर दबाव ज्यादा रहेगा, कि वैभव को कैसे आउट करें.

स्टार्क का दबदबा

बता दें, 36 वर्षीय तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 158टी20 मैचों में 217 विकेट ले चुके हैं, जिसमें से करीब 70 बार उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. लगभग हर 8 गेंदों में स्टार्क एक बाएं हाथ के बल्लेबाज को आउट कर देते हैं.

ज़रूर पढ़ें