PSL में काम आया ‘द्रविड मंत्र’, पाकिस्तानी गेंदबाज ने जीत के बाद बांधे तारीफों के पुल
राहुल द्रविड़
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन ने रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है. लीग में पहली बार हिस्सा ले रही किंग्समेन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को महज 2 रन से हराया, जिससे आखिरी ओवर तक मैच बेहद दिलचस्प बना रहा. मैच के बाद एक पाकिस्तानी गेंदबाज ने भारतीय पूर्व क्रिकेट राहुल द्रविड़ का जिक्र किया.
काम आया ‘द्रविड मंत्र’
मैच के बाद पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने टीम की रणनीति को राहुल द्रविड़ से जोड़ा और कहा कि मैच में हमने द्रविड़ जैसे धैर्य और शांत दिमाग बनाए रखा और इसी वजह से हमें यह जीत मिली. इस दौरान अली ने द्रविड़ की बात याद करते हुए कहा कि- किस्मत भी उसी का साथ देती है, जो मेहनत करता है.
Pakistan's Mohammad Ali credits Rahul Dravid for success
— Brutal Truth (@sarkarstix) May 1, 2026
"As the great Rahul Dravid said, luck favours those who work hard." pic.twitter.com/q8NJ9tYxQu
यह भी पढ़ें: RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी को ‘Send Off’ करना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, मिली सजा
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बट करें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद किंग्समेन ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए. किंग्समेन के लिए उस्मान खान ने 30 गेंदों में सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद की टीम 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी और किंग्समेन ने यह मुकाबला 2 रन से अपने नाम कर लिया. हैदराबाद के लिए हुनैन शाह ने शानदार गेंदबाजी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
खराब शुरुआत के बाद फाइनल में बनाई जगह
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हैदराबाद किंग्समेन की शुरुआत बेहद खराब रही. टूर्नामेंट के शुरुआती 4 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार 4 मुकाबले जीते. एलिमिनेटर-2 में किंग्समेन ने इस्लामाबाद को हराकर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका सामना 3 मई को पेशावर जाल्मी से होगा.