SRH vs KKR Match Update: कोलकाता ने हैदराबाद को घर में दी मात, 7 विकेट से जीता मैच

SRH vs KKR Score: आईपीएल 2026 का 45वां मुकबला कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर जीत लिया है.
SRH vs KKR

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

SRH vs KKR Score: आईपीएल 2026 का 45वां मुकबला कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर जीत लिया है. हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला गलत साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 165 तनों पर ही सिमट गई. जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.2 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 169 रन बना लिए और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा

कोलकाता नाइट राइडर्स- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

ज़रूर पढ़ें