SRH vs KKR: हैदराबाद के खिलाफ सुपरमैन बने रोवमैन पावेल, लपका क्लासेन का हैरतअंगेज कैच, VIDEO
रोवमैन पावेल
SRH vs KKR: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबलों में हर दिन कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो फैंस को हैरान कर देता है. ऐसा ही एक नजारा सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला, जहां रोवमैन पावेल ने एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपक कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
रोवमैन ने लपका हैरतअंगेज कैच
दरअसल हैदरबाद की पारी के दौरान 11वां ओवर कैमरून ग्रीन डालने आए. इस दौरान हेनरिक क्लासेन क्रीज पर थे. ओवर की दूसरी गेंद पर क्लासेन ने लॉन्ग ऑन पर ऊंचा शॉट खेला और छक्का जड़ दिया. बॉउन्ड्री पर खड़े रिंकू सिंह ने दौड़ कर कैच लपकने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे. ओवर की अगली ही गेंद पर क्लासेन ने शानदार चौका जड़ दिया. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर क्लासेन ऊंचा शॉट मारने के प्रयास में अपना विकेट थमा बैठे. इस गेंद पर क्लासेन ने फ्लिक शॉट खेला लेकिन मिडविकेट पर खड़े रोवमैन पावेल ने दौड़कर छलांग लगाई और एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपक लिया.
2⃣ 𝗔𝗕𝗦𝗢𝗟𝗨𝗧𝗘 𝗦𝗧𝗨𝗡𝗡𝗘𝗥𝗦 in back-to-back matches 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2026
Which Rovman Powell blinder is your favourite? 🫴 🤔
VOTE in the comments! 👇#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvKKR | @Ravipowell26 | @KKRiders pic.twitter.com/rVxiIxKaDF
यह भी पढ़ें: CSK vs MI: गायकवाड़ की फिफ्टी और कंबोज की घातक गेंदबाजी से चेन्नई की शानदार जीत, मुंबई को 8 विकेट से हराया
पावेल को लगी चोट
क्लासेन का कैच लपकते ही केकेआर के खिलाड़ी रोवमैन पावेल मैदान पर गिर पड़े और उनके कंधे पर हल्की चोट लग गई. इस दौरान उनका चश्मा भी टूट गया. बता दें, इस मैच में हेनरिक क्लासेन 8 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 1 छक्का निकला.
165 रन पर सिमटी हैदराबाद
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. इस मैच में केकेआर के गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया, जिसका नतीजा यह रहा कि हैदरबाद की पूरी टीम 19 ओवर में 165 रन पर ही सिमट गई. हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. इसके अलावा ईशान किशन ने 42 रन की पारी खेली. इन दोनों के अलावा हैदराबाद का कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका. उनके 6 बल्लेबाज तो दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाए.