IPL 2026 के बीच फिर बिकी राजस्थान रॉयल्स, लक्ष्मी मित्तल ने 15,660 करोड़ में खरीदी फ्रेंचाईजी
राजस्थान रॉयल्स
Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. बता दें, टीम को नया मालिक मिल गया है. देश के दिग्गज उद्योगपति और स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल और आदित्य मित्तल ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर इस फ्रेंचाईजी का अधिग्रहण कर लिया है. इस अधिग्रहण के बाद वह अब आईपीएल फ्रेंचाईजी राजस्थान रॉयलस के नए मालिक बन गए हैं.
कितने में हुई डील?
दरअसल 3 मई रविवार को मित्तल फैमिली ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मनोज बडाले और उनके कंसोर्टियम से, अदार पूनावाला के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स के अधिग्रहण के लिए एक आखिरी समझौता किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डील 1.65 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15,660 करोड़ में हुई है.
🚨 BREAKING
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 3, 2026
Lakshmi Mittal has announced the acquisition of Rajasthan Royals franchise.
Adar Poonawalla and Manoj Badale are part of the consortium that has acquired the franchise for $1.65 billion. pic.twitter.com/MiZ5piwzrP
यह भी पढ़ें: SRH vs KKR: हैदराबाद के खिलाफ सुपरमैन बने रोवमैन पावेल, लपका क्लासेन का हैरतअंगेज कैच, VIDEO
राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक मित्तल फैमिली पहले से ही राजस्थान रॉयल्स को खरीदने में इच्छुक था. इस अधिग्रहण के बाद राजस्थान रॉयल्स में मित्तल फैमिली की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. वहीं 18 प्रतिशत हिस्सेदारी अदार पूनावाला की होगी. इसके अलावा 7 प्रतिशत हिस्सेदारी निवेशकों के पास रहेगी, जिसमें मनोज बडाले भी शामिल हैं.
मंजूरी मिलना बाकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल इस सौदे को बीसीसीआई, कंपीटीशन काउंसिल ऑफ इंडिया, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और बाकी नियामक संस्थानों की मंजूरी मिलना अभी बाकी है. बताया जा रहा है कि यह डील इस साल के वित्तीय वर्ष 2026 के तीसरे क्वार्टर में पूरी हो जाएगी.
कंसोर्टियम ने जारी किया बयान
क्रिकबज के मुताबिक, कंसोर्टियम ने एक संयुक्त बयान में कहा, “श्री बडाले राजस्थान रॉयल्स को अपना समर्थन जारी रखेंगे, अतीत और वर्तमान के बीच पुल का काम करेंगे और क्रिकेट के अपने गहन ज्ञान और अनुभव को फ्रेंचाइजी में लाएंगे.” बता दें,अधिग्रहण में दक्षिण अफ्रीका और कैरेबियन में स्थित आरआर की सहायक कंपनियां – पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स शामिल हैं.