IPL 2026: चेन्नई के खिलाफ हार के बाद भी मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा, जानें क्या है समीकरण

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है. इस सीजन टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. हालांकि इसके बावजूद टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है.
Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है. इस सीजन टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. अब तक खेले गए 9 मुकाबलों में टीम ने सिर्फ 2 में ही जीत हासिल की है, जिसके बाद प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीद लगभग खत्म होती नजर आ रही है. हालांकि इसके बावजूद टीम अभी भी रेस में बनी हुई है. आइए जानते है क्या है समीकरण, जिससे मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है…

क्या है समीकरण?

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे. अब तक खेले गए मुकाबलों में 2 जीत दर्ज करने के बाद मुंबई 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल पर नौवें स्थान पर है. लीग स्टेज में मुंबई के अब 5 मैच बचे हैं. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे इन पांचों मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा. इसके अलावा टीम को यह भी उम्मीद करनी होगी कि अन्य टीमें, जो पॉइंट्स टेबल में उनसे ऊपर हैं, अपने मैच हारें. यानी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई को अपनी जीत के अलावा दूसरी टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा.

अगर मुंबई अपने बाकी सारे मैच जीत जाती है, तो वह 14 अंकों तक पहुंच जाएगी. इसी के साथ एमाई को यह भी सुनिश्चित करना होगा की उसका नेट रन रेट बाकी टीमों से बेहतर हो.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच फिर बिकी राजस्थान रॉयल्स, लक्ष्मी मित्तल ने 15,660 करोड़ में खरीदी फ्रेंचाईजी

चन्नई के खिलाफ मिली हार

आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत 18.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 160 रन बना दिए और 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. सीएसके की इस जीत के हीरो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ रहे जिन्होंने 48 गेंदों में 67 रन की नाबाद पारी खेली.

ज़रूर पढ़ें