CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बीच अंधड़ और बारिश की एंट्री, अलर्ट जारी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन अब मौसम सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं. विभाग ने साफ किया है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. 

अगले 5 दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवाएं और गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. 5 मई के आसपास मौसम गतिविधियां और तेज होने का अनुमान है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- ‘गुस्सा आया तो लगा दूंगी थप्पड़…’, ठेले वाले पर भड़कीं दुर्ग महापौर, झापड़ वाला वीडियो वायरल

राजधानी रायपुर का क्या है हाल?

रायपुर शहर में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। पूर्वानुमान के अनुसार आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. इसके साथ ही गरज चमक और तेज हवाओं का दौर भी जारी रह सकता है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ज़रूर पढ़ें