‘असम में कका फेल हुए…’, कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना
Assam Assembly Elections Result 2026: असम विधानसभा चुनावों के शुरुआती गिनती के रुझानों के मुताबिक BJP एक बार फिर राज्य में अपना दबदबा फिर से कायम करती नजर आ रही है. वहीं कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर बीजेपी प्रवक्ता ने छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है.
असम में काका फेल हुए – राधिका खेड़ा
असम में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर भाजपा प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि असम में कका फेल हुए. पिछली बार भी भूपेश बघेल को असम में भेजा गया था, हार मिली थी. इस बार भी भूपेश बघेल को असम भेजा गया फिर हार मिली. भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी ने असम में पैसों से सीटों को बेचने का काम किया.
असम में बीजेपी ने किया कमाल
असम विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल और शुरुआती गिनती के रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी राज्य में अपना दबदबा फिर से कायम करती नजर आ रही है. गिनती के पहले घंटे में ही भाजपा लगभग 83 सीटों पर बढ़त बनाकर आगे निकल गई और कांग्रेस 27 सीटों पर आगे चल रही है. शुरुआती आंकड़े बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए स्पष्ट बहुमत का संकेत दे रहे हैं.
रायपुर में जश्न का माहौल
वहीं शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) असम और पश्चिम बंगाल में मजबूत बढ़त बनाए हुए है. वहीं पुडुचेरी में भी एनडीए (NDA) की वापसी के संकेत मिल रहे हैं. चुनावी रुझानों में BJP की बढ़त के बीच राजधानी रायपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है.