बंगाल-असम में भाजपा की जीत पर सीएम साय ने दी बधाई, बोले- विकसित भारत के संकल्‍प पर जनता के भरोसे की जीत

CG News: सीएम ने कहा है कि एनडीए को प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश के लिए वहां की जागरूक, राष्ट्रनिष्ठ एवं विकासोन्मुख जनता का हृदय से अभिनंदन करता हूं.
CM Vishnu deo Sai

सीएम विष्‍णुदेव साय

CG News: देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर छत्तीसगढ़ सीएम विष्‍णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने पर सभी को बधाई दी है. सीएम ने कहा है कि एनडीए को प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश के लिए वहां की जागरूक, राष्ट्रनिष्ठ एवं विकासोन्मुख जनता का हृदय से अभिनंदन करता हूं.

सीएम विष्‍णुदेव साय ने भाजपा की जीत पर दी बधाई

सीएम विष्‍णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए को प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश के लिए वहां की जागरूक, राष्ट्रनिष्ठ एवं विकासोन्मुख जनता का हृदय से अभिनंदन. यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का उज्ज्वल प्रतीक है. असम और पुडुचेरी में पुनः जनादेश व पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व, सुशासन और ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर जनता की अटूट आस्था की स्पष्ट अभिव्यक्ति है.

सीएम साय ने आगे लिखा कि यह जनादेश तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और भय की राजनीति पर विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की निर्णायक विजय है. बंगाल की यह ऐतिहासिक जीत वहां के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग और संकल्प का परिणाम है. इस ऐतिहासिक जीत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सशक्त संगठनात्मक नेतृत्व एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में सभी समर्पित कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सहभागी रहे हैं. इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

पश्च‍िम बंगाल और असम में भाजपा को पूर्ण बहुमत

पश्च‍िम बंगाल विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक के नतीजों के हिसाब से भाजपा नई सत्ताधारी पार्टी बनकर उभर रही है. भाजपा 199 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े से ऊपर निकल गई है, तो वहीं टीएमसी 88 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े से बेहद पीछे चल रह है. अगर बात असम की करे तो भाजपा 100 सीटों के साथ सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस 22 सीटों पर सिमट गई है.

ये भी पढे़ं- Bengal Elections Result 2026: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, ममता बनर्जी के घर के बाहर लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, VIDEO

ज़रूर पढ़ें