Bengal Elections Result 2026: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, ममता बनर्जी के घर के बाहर लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, VIDEO
बंगाल चुनाव 2026
Bengal Elections Result 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे अब साफ होना शुरु हो गए है. पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है. भाजपा की इस बड़ी जीत को कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ सेलीब्रेट कर रहे है. इसी बीच Mamata Banerjee के आवास के बाहर से एक VIDEO सामने आया है, जिसने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है.
BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में कुछ भाजपा कार्यकर्ता मोटर साइकिल पर सवार दिख रहे हैं साथ ही ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं. इस दौरान, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात को काबू करने की कोशिश की और वर्कर्स को वहां से जाने के लिए कहा, हालांकि इस दौर किसी भी तरह का कोई टकराव नहीं हुआ लेकिन कार्रकर्ताओं की इस हरकत ने सड़क पर हलचल जरूर बढ़ा दी है.
BJP workers raise slogans of 'Jai Shree Ram' outside the residence of West Bengal CM Mamata Banerjee in Kolkata. pic.twitter.com/Mw9iHiQJIq
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) May 4, 2026
‘जय श्री राम’ कहने पर ममता बनर्जी हो गई थी नाराज
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में ‘जय श्री राम’ का नारा लंबे वक्त से राजनीतिक प्रतीक बना हुआ है. BJP की रैली में अक्सर ये नारा सुनाई देता है. दूसरी तरफ ममता बनर्जी के भी इस नारे से जुड़े हुए कई किस्से हैं. एक किस्सा 2021 का है जहां पर एक सरकारी कार्यक्रम में जनता के बीच बैठे कुछ लोगों ने जय श्री राम का नारा लगाने से ममता बनर्जी नाराज हो गई थीं और उन्होंने कार्यक्रम में भाषण देने से मना कर दिया था.
#WATCH | I think Govt's program should have dignity. This is not a political program….It doesn't suit you to insult someone after inviting them. As a protest, I won't speak anything: WB CM Mamata Banerjee after 'Jai Shree Ram' slogans were raised when she was invited to speak pic.twitter.com/pBvVrlrrbb
— ANI (@ANI) January 23, 2021
ममता बनर्जी ने क्या कहा था
इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा था कि ‘मुझे लगता है कि सरकार के कार्यक्रम में गरिमा होनी चाहिए. यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है. किसी को आमंत्रित करने के बाद उसका अपमान करना उचित नहीं है. इसके विरोध के तौर पर मैं कुछ नहीं बोलूंगी.’
ये भी पढ़ेंः बाबरी मस्जिद बनाने का दावा करने वाले हुमायूं कबीर का क्या है हाल? देखिए ताजा अपडेट