बंगाल में 2 डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है बीजेपी! साधे जाएंगे जातीय और क्षेत्रीय समीकरण?
बंगाल में होगा उप मुख्यमंत्री?
West Bengal Deputy CM: पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदर दो डिप्टी मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है. माना जा रहा है कि पार्टी बंगाल में सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने के लिए “2 डिप्टी CM फॉर्मूला” अपना सकती है. बंगाल में सीएम का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 10 मई सुबह 10 बजे होगा.
सूत्रों के मुताबिक, BJP नेतृत्व इस बात पर मंथन कर रहा है कि राज्य में अलग-अलग समुदायों और क्षेत्रों को मजबूत प्रतिनिधित्व दिया जाए, ताकि सरकार की पकड़ पूरे बंगाल में मजबूत हो सके. यही वजह है कि मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का विकल्प गंभीरता से चर्चा में है.
दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की वजह?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बंगाल की राजनीति केवल एक चेहरे के भरोसे नहीं चलती है. उत्तर बंगाल, जंगलमहल, दक्षिण बंगाल और शहरी इलाकों की राजनीतिक जरूरतें अलग-अलग हैं. ऐसे में BJP अगर दो डिप्टी CM बनाती है तो वह कई समीकरण एक साथ साध सकती है.
माना जा रहा है कि पार्टी एक चेहरे को संगठन और हिंदुत्व की राजनीति से जोड़ सकती है, जबकि दूसरे चेहरे के जरिए क्षेत्रीय या सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश हो सकती है. चर्चा यह भी है कि किसी महिला को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. इससे पार्टी के भीतर गुटबाजी कम करने और बड़े नेताओं को संतुष्ट रखने में भी मदद मिल सकती है.
किन नेताओं के नाम चर्चा में?
हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में बताए जा रहे है. इनमें संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं के साथ-साथ ऐसे चेहरे भी शामिल हैं जिनकी अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छी पकड़ मानी जाती है.
दो डिप्टी CM की चर्चाओं के बीच विपक्ष ने BJP पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि BJP के भीतर नेतृत्व को लेकर स्पष्टता नहीं है, इसलिए सत्ता संतुलन के लिए कई पदों का सहारा लिया जा रहा है. अब सबकी नजर BJP केंद्रीय नेतृत्व आज होने जा रही बैठक पर टिकी हैं. माना जा रहा है कि सरकार गठन और मंत्री पदों को लेकर जल्द बड़ा फैसला लिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: ‘हम वो नहीं जो…’, सपा चीफ अखिलेश यादव ने स्टालिन और ममता की फोटो शेयर कर किस पर साधा निशाना?