Ladli Behna Yojana 36th Installment: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में पहुंचेंगे 36वीं किस्त के पैसे
लाडली बहना की 36वीं किस्त जोरी होने जा रही है.
Ladli Behna Yojana 36th Installment: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए खुशखबरी है. योजना की 36वीं किस्त जारी होने वाली है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नरसिंहपुर जिले से 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1500-1500 रुपये की राशि जारी करेंगे.
1.25 करोड़ महिलाओं के इंतजार की घड़ी खत्म
मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है. सरकार की तरफ से योजना की 36वीं किस्त जारी करने की जानकारी दी गई है. 13 मई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी गांव में विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे.
ऐसे जानें, लिस्ट में नाम है या नहीं?
लाभार्थी महिलाएं आसानी से कुछ स्टेप्स फॉलो करके लिस्ट में अपने नाम की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको अपनी समग्र ID या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी इसका मैसेज आ जाएगा.
5400 हजार करोड़ रुपये जारी किए जा चुके
लाडली बहना योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार हर महीने लगभग एक करोड़ 25 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खाते में सीधे 1500-1500 रुपये ट्रांसफर करती है. इस योजना में सरकार के 1800 रुपये करोड़ रुपये हर महीने खर्च होते हैं. वहीं जब से योजना शुरू हुई है, तब से अब तक 54000 करोड़ रुपये से ज्यादा सरकार खर्च कर चुकी है.
ये महिलाएं नहीं ले सकती हैं योजना का लाभ
- लाभार्थी महिला की उम्र 60 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा ना हो.
- परिवार में कोई भी सरकार नौकरी या फिर पेंशनधारक ना हो.
ठगों से सावधान रहने की जरूरत
योजना की लाभार्थी महिलाओं को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की जरूरत है. किस्त को लेकर जानकारी सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट से ही लें. अनाधिकृत लिंक से बचें. योजना के लिए आपको किसी भी तरह की पर्सनल जानकारी शेयर करने की जरूरत नहीं है. इसमें आपसे पैन कार्ड, एकाउंट नंबर नहीं मांगा जाता है.
ये भी पढ़ें: दमोह कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की ही जासूसी कर डाली! सीक्रेट बातें की जा रही थीं लीक; 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज