IPL 2026 के बीच हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो! सोशल मीडिया पर बहस तेज

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. टीम के प्रदर्शन से ज्यादा कप्तानी और खिलाड़ियों के बीच रिश्तों को लेकर बहस होती रहती है. अब टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या की सोशल मीडिया गतिविधियों ने नए विवाद को जन्म दे दिया है.

क्या हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो

दरअसल हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है. आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि हार्दिक पंड्या कि फॉलोइंग लिस्ट 151 से घटकर 150 रह गई और उनकी फॉलोइंग लिस्ट से मुंबई इंडियंस का नाम गायब है. देखते ही देखते ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने दोबारा टीम को फॉलो कर लिया, जिसके बाद फैंस के बीच चर्चाओं का दौर और तेज हो गया.

यह भी पढ़ें: MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद भी RCB को लगा तगड़ा झटका, BCCI ने कोच पर ठोका जुर्माना

रोहित, सूर्या और तिलक को भी किया अनफॉलो

कई सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ियों को भी अनफॉलो कर दिया है, जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का नाम शामिल है. इसी के साथ पंड्या ने मुंबई इंडियंस से जुड़े कई पोस्ट भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिए है.

हार्दिक की इन गतिविधियों के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि टीम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और कप्तानी को लेकर तनाव बना हुआ है. कई लोगों का मानना है कि पंड्या की जल्द ही मुंबई इंडियंस से अपनी राहें अलग कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें