कौन हैं डियान फॉरेस्टर? जिन्हें CSK में चोटिल जेमी ओवर्टन के रिप्लेसमेंट के रूप में मिली जगह

Dian Forrester: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह फ्रेंचाईजी ने साउथ अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर को टीम में शामिल किया है.
Dian Forrester

डियान फॉरेस्टर

Dian Forrester: आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह फ्रेंचाईजी ने साउथ अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर को टीम में शामिल किया है. सीएसके ने इस खिलाड़ी को 75 लाख रुपये में साइन किया है. अब फैंस के मन में एक ही सवाल है कि आखिर डियान फॉरेस्टर कौन कौन और क्यों उन्हें खास माना जा रहा है.

कौन हैं डियान फॉरेस्टर?

25 वर्षीय डियान फॉरेस्टर दक्षिण अफ्रीका के उभरते हुए ऑलराउंडर हैं. वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. फॉरेस्टर ने इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड दौरे पर दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन टी20 लीग में उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है.

यह भी पढ़ें: RCB vs KKR: ‘अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है’, कोलकाता के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने क्यों कहा ऐसा? वीडियो वायरल

टी20 लीग में किया शानदार प्रदर्शन

बता दें, डियान फॉरेस्टर साउथ अफ्रीका 20(SA20) लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आए थे. जहां 8 पारियों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 165.09 के स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए. इस स्कोर में एमआई केपटाउन के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों में खेली गई नाबाद 80 रनों की पारी भी शामिल है, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल थे.

इसके अलावा फॉरेस्टर ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया. रावलपिंडीज के लिए खेलते हुए उन्होंने 6 पारियों में 171.42 के स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए.

जेमी ओवर्टन हुए बाहर

वहीं, जेमी ओवर्टन की बात करें, तो वह इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के अहम खिलाड़ियों में शामिल थे. सीएसके के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मैचों में 14 विकेट लिए, लेकिन दाहिनी जांघ में चोट लगने के कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब चेन्नई को उम्मीद होगी की डियान फॉरेस्टर अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से टीम को मजबूती देंगे.

ज़रूर पढ़ें