‘केरल की अर्थव्यवस्था को डुबोने की तैयारी…’, कांग्रेस नेताओं की तस्वीर BJP ने कसा तंज

CG News: कांग्रेस नेता वीडी सतीशन केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने. इस मौके पर कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई. इसके बाद सियासत शुरू हो गई.
CG News

BJP ने जारी किया पोस्टर

CG News: सोमवार को कांग्रेस नेता वीडी सतीशन केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उनके अलावा पूरी कैबिनेट को शपथ दिलाई. इस कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए. इसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए. वहीं इसे लेकर बीजेपी ने पोस्टर जारी कर तंज कसा है.

केरल की अर्थव्यवस्था को डुबोने की तैयारी – बीजेपी

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने. इस मौके पर कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए. जिसकी तस्वीरें भी सामने आई. इसके बाद सियासत शुरू हो गई. छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए पोस्टर शेयर किया. बीजेपी ने लिखा कि- छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना की अर्थव्यवस्था को कांग्रेस कार्यकाल में डुबोने के बाद, अब केरल को डुबोने की तैयारी में जुटे कांग्रेस आलाकमान के खास लुटेरे…

ज़रूर पढ़ें