Durg News: एक ही घर में 4 लोगों के शव मिलने से सनसनी! पति-पत्नी की लाश फंदे से लटकी मिली, 2 बच्चों की जहर खाने से मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पड़े मिले हैं. पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले, जबकि बच्चों की जहर खाने से मौत हो गई.
Police reached the spot after the death of four people of the same family in Durg.

दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

Four bodies discovered in home: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पड़े मिले हैं. पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले, जबकि बच्चों की जहर खाने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव के चलते पति-पत्नी ने पहले बच्चों को जहर देकर मार दिया. इसके बाद दोनों ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. हालांकि मौत के कारणों की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

मौके से मिला सुसाइड नोट

पूरा मामला दुर्ग के आर्यनगर इलाके का है. मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45) और पत्नी चंचल साहू(40) के रूप में हुई है. वहीं दोनों बच्चों में बेटी दृष्णा(13) और यशांत साहू(10) शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा, इसकी अभी तक जानकारी नहीं लग सकी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच कई दिनों से आपस में अक्सर विवाद होता था. जिसके कारण दंपती ने पहले तो दोनों बच्चों को जहर देकर उनकी हत्या कर दी, फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गए.

सभी एंगल से पुलिस कर रही है जांच

वहीं घटना की सूचना पाकर डीआईजी विजय अग्रवाल अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिंक टीम सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या समेत सभी एंगल से मामले में जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: रायपुर का 8 साल का इंतजार खत्म! कचना ओवरब्रिज का आज उद्घाटन करेंगे CM साय, जाम से मिलेगा छुटकारा

ज़रूर पढ़ें