राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट 3 T20 चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे MP के मनोज धाकड़, हादसे में दोनों पैर गंवाने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी

मनोज ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें लगा था कि जिंदगी रुक गई है, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि व्हीलचेयर पर बैठकर भी देश के लिए कुछ बड़ा करेंगे. पहले राज्य स्तर, फिर राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है.
Manoj Dhakad from MP will participate in the National Wheelchair Cricket 3 T20 Championship

राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट 3 T20 चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे MP के मनोज धाकड़.

Input- मनोज शर्मा

MP News: ‘जहां चाह, वहां राह’… इस कहावत को कैलारस तहसील के ग्राम खेरा मानगढ़ निवासी मनोज धाकड़ ने सच कर दिखाया है. वर्ष 2021 में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद उनके दोनों पैर काम करना बंद कर चुके थे, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपने हौसलों को ताकत बनाया और व्हीलचेयर को ही अपना मैदान बना लिया.

अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट 3 T-20 चैंपियनशिप में हुआ चयन

मनोज के संघर्ष और मेहनत का परिणाम है कि मनोज धाकड़ का चयन Lion Wheelchair Cricket Association India की ओर से “भारत बनाम श्रीलंका 2026 अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट 3T-20 चैंपियनशिप” के लिए भारतीय टीम में हुआ है. यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 से 28 मई 2026 तक कोलंबो में आयोजित होगी. मनोज धाकड़ भारतीय टीम के कप्तान कबीर भदौरिया के नेतृत्व में खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे.

व्हीलचेयर पर बैठकर कुछ बड़ा करने की ठानी

मनोज ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें लगा था कि जिंदगी रुक गई है, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि व्हीलचेयर पर बैठकर भी देश के लिए कुछ बड़ा करेंगे. पहले राज्य स्तर, फिर राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. खेरा मानगढ़ जैसे छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले मनोज धाकड़ मुरैना जिले के पहले व्हीलचेयर क्रिकेटर बन गए हैं. उनका संघर्ष और सफलता जिले के दिव्यांग युवाओं के लिए प्रेरणा का बड़ा उदाहरण बन रही है.

ये भी पढे़ं: गरीब मासूम के लिए भगवान बने डॉक्टर! फ्री में लगाए 75 हजार के इंजेक्शन, ‘GBS’ बीमारी से था पीड़ित

ज़रूर पढ़ें