तेजस्‍वी यादव की करीबी रहीं र‍ितु जायसवाल ने थामा बीजेपी का दामन, बोलीं- देश बदलने का काम हो रहा

Ritu Jaiswal joins BJP: बिहार की चर्चित समाजसेवी और पूर्व मुखिया रितु जायसवाल ने नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है. कभी तेजस्‍वी यादव की करीबी रहीं रितु जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्‍होंने […]
रितु जायसवाल ने थामा बीजेपी का दामन

रितु जायसवाल ने थामा बीजेपी का दामन

Ritu Jaiswal joins BJP: बिहार की चर्चित समाजसेवी और पूर्व मुखिया रितु जायसवाल ने नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है. कभी तेजस्‍वी यादव की करीबी रहीं रितु जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्‍होंने कहा कि देश में विकास और महिलाओं को आगे बढ़ाने का जो काम हुआ है, उससे वह काफी प्रभावित हैं.

ऋतु जायसवाल ने कहा कि वह लंबे समय से समाजसेवा से जुड़ी रही हैं, लेकिन अब बड़े स्तर पर काम करने के लिए राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना जरूरी था. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है. इसी सोच के साथ उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया.

उन्होंने यह भी कहा कि गांव, गरीब, महिलाओं और शिक्षा के मुद्दों पर वह आगे भी काम करती रहेंगी. भाजपा नेताओं ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से बिहार में संगठन को मजबूती मिलेगी और महिलाओं के बीच पार्टी का प्रभाव और बढ़ेगा.

बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम

राजनीतिक गलियारों में रितु जायसवाल की एंट्री को बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. खासतौर पर सामाजिक कार्यों और ग्रामीण विकास के कारण उनकी अलग पहचान रही है, ऐसे में भाजपा को इसका राजनीतिक फायदा मिलने की चर्चा भी तेज हो गई है.

रितु ने आरजेडी से की थी बगावत

रितु जायसवाल एक समय आरजेडी के सिंबल पर राजनीति किया करती थीं. उस समय उन्हें तेजस्वी यादव का बेहद करीबी माना जाता था. हालांकि विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया. चुनाव हारने के बावजूद विधानसभा चुनाव के लिहाज से लगभग 65 हजार वोट प्राप्त करना यह दिखाता है कि उनकी अपनी राजनीतिक पकड़ मौजूद है. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि बीजेपी बिहार में महिला वोटरों में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है. यही वजह है कि उन्हें पार्टी में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: खत्‍म होगी कर्नाटक कांग्रेस में छिड़ी कुर्सी की लड़ाई! दिल्ली में हाईलेवल बैठक, सिद्धारमैया की व‍िदाई तय?

ज़रूर पढ़ें