‘TMC के बागी 20 सांसदों को देना होगा जवाब’, ओम बिरला ने 21 दिन का दिया समय

Om Birla On NCPI MP: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी को मिली करारी हार के बाद, पार्टी के 20 बागी सांसदों ने जून में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी छोड़ दी और नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) नाम के एक कम जाने-पहचाने संगठन में शामिल हो गए.
Loksabha Speakar Om Birla

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

Om Birla On NCPI MP: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने NCPI सांसदों को TMC की उस याचिका का जवाब देने के लिए 22 सितंबर तक का समय दिया है, जिसमें उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है. इसके साथ ही गुरुवार को टीएमसी से बगावत कर NCPI में गए सभी सांसदों की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए ओम बिरला ने नोटिस भी जारी किया है. जिसमें बगावत करने वाले सभी सांसदों से जवाब देने को कहा है.

ओम बिरला ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की याचिका पर बगावत करने वाले सांसदों को नोटिस भेजी है. अभिषेक बनर्जी ने याचिका में बगावत करने वाले सांसदों की अयोग्यता की मांग की थी.

TMC से 20 सांसद हुए थे बागी

बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में टीएमसी को मिली करारी हार के बाद, पार्टी के 20 बागी सांसदों ने जून में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी छोड़ दी और नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) नाम के एक कम जाने-पहचाने संगठन में शामिल हो गए.

ये भी पढ़ेंः स्कूलों के अंदर नहीं घुस पाएंगे ‘कॉकरोच’, स्कूल ठीक करो अभियान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

SC ने कार्यवाही के लिए समय सीमा तय करने को कहा

टीएमसी ने जब सुप्रीम कोर्ट में इन सभी सांसदों को अयोग्यता घोषित करने की याचिका दायर की तो इस दौरान कोर्ट ने कार्यवाही करने के लिए समयसीमा तय करने की बात कही थी. कोर्ट ने इस दौरान टीएमसी के सभी बागी 20 सांसदों को नोटिस भी जारी किया था. जिसके बाद टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से अयोग्यता की कार्यवाही तेज करने की मांग की थी.

ज़रूर पढ़ें