Governor Trailer Release: मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, 90 के आर्थिक संकट की कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता
गवर्नर ट्रैलर रिलीज
Governor Trailer Release: एक्टर मनोज वाजपेयी हमेशा अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. पिछले कई दिनों से उनकी नई फिल्म ‘गवर्नर’ को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी. अब आखिरकार फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.
ट्रेलर में क्या खास है?
विपुल अमृतलाल शाह के ‘सनशाइन पिक्चर्स’ बैनर तले बनी फिल्म ‘गवर्नर’ इतिहास के उन पहलुओं को दिखाने जा रही है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. फिल्म में मनोज वाजपेयी लीड रोल में नजर आ रहे हैं और उनका रोल काफी शानदार दिखाई दे रहा है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है.
फिल्म की कहानी भारत के उस कठिन दौर को दिखाती है, जब देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे देश को आर्थिक रूप से संभालने के लिए बड़े और ऐतिहासिक फैसले लेने पड़े. Adah Sharma भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं और उनकी परफॉर्मेंस भी काफी दमदार नजर आ रही है.
फिल्म की कहानी
आपको बता दें कि फिल्म ‘गवर्नर’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. इसकी कहानी 1990 के दशक के उस समय पर आधारित है, जब भारत आर्थिक संकट के कारण लगभग दिवालिया होने की स्थिति में पहुंच गया था. उस समय देश के पास बहुत कम विदेशी मुद्रा भंडार बचा था और हालात इतने खराब थे कि भारत को अपना सोना तक गिरवी रखना पड़ा था.
फिल्म ‘गवर्नर’ कब रिलीज होगी?
- मेकर्स ने आज के युवाओं को इस ऐतिहासिक घटना से परिचित कराने के लिए एक खास स्क्रीनिंग भी आयोजित की.
- इसमें युवाओं को फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया, ताकि वे 1990 के आर्थिक संकट और उससे जुड़े इतिहास को बेहतर तरीके से समझ सकें.
- बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन चिन्मय मांडलेकर ने किया है, जबकि इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं.
- फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं. ‘गवर्नर’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.