सलमान खान ने गणपति विसर्जन में की उल्टी दिशा में आरती, बहन अर्पिता के टोकते ही सुधारी गलती, वीडियो वायरल
सलमान खान ने उलटी दिशा में आरती की
Sister Arpita Khan Corrects Mistake: देशभर में गणेश चतुर्थी का जश्न देखने को मिल रहा है. देश के कोने-कोने में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की गई है और भक्त जश्न का माहौल में डूबे हुए हैं. गणेश चतुर्थी के इस पावन पर्व के बीच सोशल मडिया पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान गलत तरीके से गणेश आरती करते हुए नजर आ रहे हैं. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसकी चारों तरफ चर्चा होने लगी.
बहन अर्पिता ने सुधारी गलती
मंगलवार को सलमन खान अपने पूरे परिवार के साथ भाई सोहेल खान के घर गणेश आरती के लिए पहुंचे. जब सलमान आरती कर रहे थे, तब उनसे एक छोटी सी गलती हो गई. वे थाली को उल्टी दिशा में घुमा रहे थे. यह देखकर उनकी बहन अर्पिता ने उन्हें ‘भाई’ कहकर आवाज दी. लेकिन वहां मंत्रों की आवाज इतनी तेज थी कि सलमान सुन नहीं पाए.

इसके बाद अर्पिता ने तुरंत उनके पास जाकर उन्हें सही तरीका सिखाया. इस पर सलमान ने बहुत प्यारे तरीके से अपनी गलती मानी. आरती पूरी होने के बाद सलमान खुद अपनी भांजी को सही तरीके से आरती करना सिखाते हुए नजर आए.
यूलिया वंतूर भी हुईं शामिल
इस त्योहार के जश्न में यूलिया वंतूर भी शामिल हुईं. उन्होंने सलमान खान के बाद गणपति बप्पा की आरती की. सलमान खान इस मौके पर कैज़ुअल कपड़ों में नजर आए. उन्होंने प्रिंटेड जींस के साथ मैचिंग जैकेट, काली टी-शर्ट और काली टोपी पहनी थी. वहीं दूसरी तरफ पीले रंग के अनारकली सूट में यूलिया बहुत सुंदर लग रही थीं. एक दूसरे वीडियो में सलमान खान अपनी सौतेली मां हेलेन और वहां मौजूद दूसरे मेहमानों से बातचीत करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान सुपरस्टार ने पैपराजी के सामने आकर तस्वीरें भी खिंचवाईं.
ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20: अरिश्फा और उदिती ने स्काउट को दी खुली चुनौती, कैप्टेंसी टास्क में हुआ भारी बवाल
सलमान खान की आने वाली नई फिल्में
सलमान खान जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘मातृभूमि’ में दिखाई देंगे, जिसे अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर खुद सलमान ही हैं. इस फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं. इसके अलावा, सलमान खान प्रोड्यूसर दिल राजू की एक और बड़ी फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसे वामशी पैदिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं.