पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ‘डॉन’ पर पुलिस की सख्ती, अंडरगारमेंट्स में घुमाए गए TMC से जुड़े आरोपी

west bengal: हावड़ा में पुलिस ने पोस्ट-पोल हिंसा, उगाही और बमबाजी के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया.
west bengal howrah

नेताओं का न‍िकाला जुलूस

Howrah Police Action TMC Don: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में पुलिस की कार्रवाई इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें पुलिस कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े आरोपियों को अंडरगारमेंट्स में सड़कों पर घुमाती दिखाई दे रही है. कहीं आरोपियों के हाथों में हथकड़ी है तो कहीं कमर में रस्सी बंधी नजर आई. एक आरोपी का सिर और चेहरा तक मुंडवाया गया है.

पूरा मामला पश्‍च‍िम बंगाल के हावड़ा जिले के अलग-अलग इलाकों से जुड़ा बताया जा रहा है. इसको लेकर पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराध से जुड़े मामलों की जांच और क्राइम सीन रीक्रिएशन के तहत की गई. वहीं विपक्ष और TMC ने इसे मानवाधिकारों और कानून के खिलाफ बताया है.

कौन है हावड़ा का डॉन

सबसे ज्यादा चर्चा डॉन आकाश सिंह की हो रही है. पुलिस ने उसे 14 मई को गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ हत्या की कोशिश, पुलिस पर हमला, बमबाजी और उगाही समेत 20 से ज्यादा केस दर्ज बताए जा रहे हैं. हावड़ा पुलिस उसे बनियान और बॉक्सर में इलाके में लेकर गई. इस दौरान उसका सिर और चेहरा पूरी तरह मुंडा हुआ दिखाई दिया. पुलिस का दावा है कि आरोपी को पुराने अपराध स्थलों की पहचान और जांच के लिए ले जाया गया था.

इसी तरह शमीम अहमद उर्फ गब्बर नाम के आरोपी को भी पुलिस ने हथकड़ी लगाकर इलाके में घुमाया गया. वह कथित तौर पर TMC का स्थानीय नेता बताया जा रहा है. उस पर पोस्ट-पोल हिंसा, बमबाजी और फायरिंग कराने का आरोप है. पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाया था.

एक अन्य आरोपी साहिन मोल्ला उर्फ सनी को भी पुलिस रस्सी बांधकर इलाके में लेकर गई. उस पर दुकानदारों से उगाही करने और इलाके में दबंगई फैलाने के आरोप हैं.

गरमा गई बंगाल की राजनीति

इस पूरे मामले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को और गरमा दिया है. TMC नेताओं ने आरोप लगाया कि नई सरकार पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक बदले की भावना से कर रही है. वहीं बीजेपी इसे अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान बता रही है. हाल के दिनों में राज्य में कई जगहों पर कथित अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है, जिससे राजनीतिक टकराव और बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें:बंगाल में ममता को फ‍िर लगा जोर का झटका! काकोली घोष ने टीएमसी से दिया इस्तीफा

ज़रूर पढ़ें