बिहार MLC चुनाव 2026: NDA में सीट शेयरिंग पर मंथन तेज, सम्राट-दीपक के साथ निशांत कुमार के नाम की चर्चा

Bihar MLC election: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर NDA में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के नामों पर मंथन तेज हो गया है.बीजेपी से सम्राट चौधरी और दीपक प्रकाश, जबकि जेडीयू खेमे से निशांत कुमार के नाम की चर्चा ने सियासी हलचल बढ़ा दी है.
न‍िशांत कुमार और सम्राट चौधरी

न‍िशांत कुमार और सम्राट चौधरी

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर राज्य की राजनीति गरमाने लगी है.NDA के भीतर सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के चयन को लेकर लगातार मंथन चल रहा है.बीजेपी, जेडीयू और अन्य सहयोगी दल अपने-अपने नेताओं को परिषद भेजने की रणनीति तैयार कर रहे हैं.माना जा रहा है कि इस बार चुनाव सिर्फ विधान परिषद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों की राजनीतिक दिशा भी तय करेगा.

सूत्रों के अनुसार, NDA के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है.बीजेपी अपनी संगठनात्मक ताकत और हालिया राजनीतिक प्रदर्शन के आधार पर ज्यादा सीटों की मांग कर रही है, जबकि जेडीयू भी बराबरी की हिस्सेदारी चाहती है.इसी बीच कई बड़े नामों की चर्चा ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है.इनमें सम्राट चौधरी, न‍िशांत कुमार और द‍ीपक कुशवाहा के नामों की चर्च तेज है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर निशांत कुमार को चुनावी राजनीति में उतारा जाता है, तो इसे जेडीयू की भविष्य की रणनीति के तौर पर देखा जाएगा.लंबे समय से राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत कुमार को लेकर पहले भी कई बार चर्चाएं हुई हैं, लेकिन हर बार पार्टी ने इसे अफवाह बताया था.ऐसे में इस बार उनका नाम सामने आना खास माना जा रहा है.

समीकरण साधने पर द‍िया जा रहा जोर

उधर, NDA के सहयोगी दलों के बीच सामाजिक समीकरणों को साधने पर भी जोर दिया जा रहा है.पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और सवर्ण वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के चयन की रणनीति बनाई जा रही है.बीजेपी और जेडीयू दोनों नहीं चाहते कि सीट बंटवारे को लेकर कोई बड़ा विवाद सामने आए, क्योंकि इसका असर आगामी विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है.

व‍िपक्ष की साध रहा जमकर न‍िशाना

विपक्षी दल भी NDA की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. आरजेडी और कांग्रेस लगातार आरोप लगा रहे हैं कि NDA के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है और सीटों को लेकर अंदरूनी खींचतान चल रही है.हालांकि NDA नेता सार्वजनिक तौर पर एकजुटता का दावा कर रहे हैं.

अब सभी की नजरें NDA की अंतिम सूची पर टिकी हैं.माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सीट शेयरिंग फॉर्मूला और उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा हो सकती है, जिसके बाद बिहार की राजनीति और ज्यादा गर्माने वाली है. 

ये भी पढ़ें:दिल्ली से त्रिपुरा तक BJP में संगठनात्मक बदलाव, घोषित किए 4 नए प्रदेश अध्यक्ष

ज़रूर पढ़ें