CG News: छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग देगा 6 लाख रुपये का लाइफ इंश्‍योरेंस

CG News: बैंक ऑफ इंडिया में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही सामान्‍य मृत्यु की स्थिति में 6 लाख रुपये का बीमा कवर होगा.
symbolic picture

सांकेतिक तस्‍वीर

CG News: छत्तीसगढ़ में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने एनएचएम कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ MoU साइन करके राज्य के कर्मचारियों को 6 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्‍योरेंस दिया है. इससे NHM के हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा. बैंक ऑफ इंडिया में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही सामान्‍य मृत्यु की स्थिति में 6 लाख रुपये का बीमा कवर होगा. इससे राज्य सरकार और NHM के ऊपर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा.

सिर्फ बैंक ऑफ इंडिया खाताधारकों को मिलेगा लाभ

यह सुविधा केवल उन कर्मचारियों को मिलेगी जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है. बैंक की ओर से प्रदान किया जाने वाला यह टर्म लाइफ इंश्योरेंस सामान्य मृत्यु की स्थिति में भी लागू रहेगा. किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके नामित परिजनों को बीमा राशि प्रदान की जाएगी, जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिल सकेगा.

सरकार पर नहीं पड़ेगा अतिरिक्त वित्तीय भार

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के लागू होने से राज्य शासन या राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर किसी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा. बीमा कवर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित शर्तों के तहत उपलब्ध कराया जाएगा. इसी कारण इसे कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

कर्मचारियों की सुरक्षा को मिलेगा बल

स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय को कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है. कोविड-19 महामारी के बाद से स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बेहतर सुरक्षा और कल्याणकारी सुविधाओं की मांग लगातार उठती रही है. ऐसे में बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के जीवन बीमा कवर उपलब्ध होना कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है.

ये भी पढे़ं- CG News: श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी! ESIC मेडिकल कॉलेजों में MBBS-BDS की 700 सीटें आरक्षित, ऐसे करें अप्लाई

ज़रूर पढ़ें