ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े, अंडे फेंके…देखें Video
सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट
Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में शनिवार (30 मई) को टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला हो गया. जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में पीड़ितों से मिलने पहुंचे नेता को विरोध का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने उन पर कच्चे अंडे फेंके. उनके कपड़े फाड़ दिए गए और मारपीट भी हुई. सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया. उन्हें हेलमेट पहनाया गया और घटनास्थल से बाहर निकाला. इस दौरान उनके चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर रखा गया.
#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee was attacked during his visit to Sonarpur to meet the post-poll violence victims' families
— ANI (@ANI) May 30, 2026
He says, "It's all BJP-sponsored. Look what they have done. This is their example of democracy. It hasn't even been a month,… pic.twitter.com/UXM9dzsb4U
टीएमसी सांसद ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई. घटना के पीछे उन्होंने बीजेपी का हाथ बताया. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक बनर्जी ने कहा कि ये सब भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रायोजित है. आप देख सकते हैं कि आज मेरे साथ क्या किया गया. ये इनके लोकतंत्र का असली उदाहरण है. उन्होंने आगे कहा, ‘अभी एक महीना भी नहीं बीता है और पुलिस का कहीं कोई नामो-निशान भी नहीं है’.
प्रदर्शन में महिलाओं को आगे रखा गया
दरअसल, ये पूरा मामला सोनारपुर के कमराबाद इलाके का है. जहां TMC सांसद अभिषेक बनर्जी शनिवार को अपनी पार्टी के मृतक कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक विरोध प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में शाम करीब 4.30 बजे बीजेपी नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा थे. इसमें महिलाओं को आगे रखा गया था. इनके हाथों में अंडे थे.
ये भी पढ़ें: नहीं करेंगे बंगला खाली… फोर्स बुला लो, राबड़ी की सरकार को खुली चुनौती?
विरोध बढ़ते देखे सांसद ने कार छोड़ दी और बाइक से आगे बढ़ने लगे. प्रदर्शनकारियों ने उन्हें पीड़ित परिवार के घर से करीब 100 मीटर पहले रोक लिया और चोर-चोर के नारे लगाने लगे. इसके बाद उनकी बाइक भी फेंक दी गई. इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया.