IPL के बाद अब इंडियन टीम के लिए खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, जल्द श्रीलंका में मचाएंगे धमाल

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी जल्द ही इंडियन टीम के लिए खेलते नजर आएंगे.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी जल्द ही इंडियन टीम के लिए खेलते नजर आएंगे. बता दें, श्रीलंका में होनी वाली ट्राई सीरीज के लिए उनका चयन किया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि तिलक वर्मा की कप्तानी में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को मेजबान श्रीलंका और भारत के बीच खेला जाएगा.

इंडियन टीम के लिए खेलते नजर आएंगे वैभव

आईपीएल 2026 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी अब जल्द ही लिस्ट-ए क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे. श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए वह इंडिया ए की टीम का हिस्सा हैं, जहां टीम का सामना श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए से होगा.

यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट सीरीज का जल्द होगा आगाज, जानें कब कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

तिलक वर्मा करेंगे कप्तान

इस ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की कमान तिलक वर्मा को सौंपी गई है. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले रियान पराग को तिलक का डिप्टी बनाया गया था, लेकिन चोट लगने के कारण वह पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं. बता दें, यह पहला मौका है जब वैभव सूर्यवंशी को लिस्ट ए क्रिकेट में इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है. इससे पहले वैभव इमर्जिंग एशिया कप के दौरान टी20 फॉर्मैट में टीम इंडिया की शैडो टीम के लिए खेल चुके हैं.

ट्राई सीरीज के लिए भारत की टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान

ज़रूर पढ़ें