73 करोड़ में बनी भोपाल नगर निगम की बिल्डिंग में लिफ्ट के लिए ऑटो बैकअप नहीं, 30 मिनट तक फंसी रही कर्मचारी

MP News: बिजली शाखा के कार्यपालन यंत्री आशीष श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कुछ लोग चाबी और पेचकस से लिफ्ट को खोलने की कोशिश कर रहे थे. तभी वहां टेक्निकल टीम पहुंची और उन्हें रोका. इसके बाद लिफ्ट को रीसेट किया गया
Bhopal municipal corporation woman employee stuck in lift after power gone

भोपाल: नगर निगम कर्मचारी लिफ्ट में फंसीं

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 73 करोड़ रुपये की लागत से बनी नगर निगम की बिल्डिंग का उद्घाटन सीएम मोहन यादव ने 7 मई 2026 को किया था. इसे अभी एक महीने पूरे नहीं हुए हैं और खामियां सामने आने लगी हैं. बिजली गुल होने की वजह से महिला कर्मचारी इमारत की लिफ्ट में बुधवार (3 जून) को लगभग 30 मिनट तक फंसी रही.

क्या है पूरा मामला?

तुलसीनगर स्थित नगर निगम बिल्डिंग की लिफ्ट में बुधवार को एक महिला कर्मचारी फंस गई. दरअसल, कर्मचारी तीसरी मंजिल की ओर जा रही थीं. उसी दौरान बिजली गुल हो गई. इस वजह से लिफ्ट बीच में ही अटक गई. सूचना मिलते ही लोगों ने खुद ही लिफ्ट खोलने की कोशिश करना शुरू कर दिया.

10 मिनट बाद कर्मचारी को बाहर निकाला गया

बिजली शाखा के कार्यपालन यंत्री आशीष श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कुछ लोग चाबी और पेचकस से लिफ्ट को खोलने की कोशिश कर रहे थे. तभी वहां टेक्निकल टीम पहुंची और उन्हें रोका. इसके बाद लिफ्ट को रीसेट किया गया. 10 मिनट बाद महिला कर्मचारी को लिफ्ट से बाहर निकाला गया.

ये भी पढ़ें: MP Weather Forecast Update: मानसून से पहले एमपी में झमाझम बारिश! 11 जिले भीगे, भोपाल-इंदौर समेत 40 शहरों में रेनफॉल का यलो अलर्ट

लिफ्ट में ऑटो बैकअप व्यवस्था नहीं?

अब सवाल उठ रहे हैं कि नगर निगम की बिल्डिंग में ऑटो बैकअप की व्यवस्था क्यों नहीं है. इस पर कार्यपालन यंत्री का कहना है कि लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी. बिजली जाने की वजह से रुक गई थी. रोजाना बड़ी संख्या में आम लोग और कर्मचारी इस लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं. कोई भी हादसा हो सकता है.

ज़रूर पढ़ें