क्या 60 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान? 5 जून को गौरी संग शादी की चर्चा तेज

यह खबर आमिर के उस पुराने इंटरव्यू के बाद आई है, जिसमें उन्होंने अपनी लव-लाइफ पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि गौरी बेंगलुरू में रहती हैं और वे उनसे मिलने वहीं जाते थे. वहां मीडिया न होने की वजह से उनका यह रिश्ता दुनिया से छिपा रहा.
Aamir Khan and Gauri

आमिर खान और गौरी स्प्रैट

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर टीवी न्यूज़ चैनल्स की हेडलाइंस तक, चारों तरफ बस आमिर खान की तीसरी शादी की ही चर्चाएं हो रही हैं. कहा जा रही है कि एक्टर 60 की उम्र में अपनी पार्टनर गौरी के साथ ब्याह रचाएंगे. बता दें कि काफी लंबे समय से आमिर खान और गौरी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. वहीं ऐसी भी चर्चाएं हैं कि आमिर खान बिना किसी भव्य कार्यक्रम के शादी करेंगे। उनकी इस तीसरी शादी में सिर्फ उनके कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हो सकेंगे.

क्या तीसरी बार शादी करेंगे आमिर खान?

यह खबर आमिर के उस पुराने इंटरव्यू के बाद आई है, जिसमें उन्होंने अपनी लव-लाइफ पर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि गौरी बेंगलुरू में रहती हैं और वे उनसे मिलने वहीं जाते थे. वहां मीडिया न होने की वजह से उनका यह रिश्ता दुनिया से छिपा रहा. जब उनसे तीसरी शादी के बारे में पूछा गया था, तब उन्होंने कहा था कि दो शादियों के बाद 60 साल की उम्र में दोबारा शादी करना उन्हें ठीक नहीं लगता, लेकिन आगे क्या होगा यह कोई नहीं जानता.

आमिर खान के रिश्तेदारों ने क्या कहा?

जानकारी के अनुसार, आमिर खान के रिश्तेदार भी दोनों की शादी को लेकर खुश हैं. एक्टर के रिश्तेदारों का कहना है कि आमिर खान और गौरी पिछले साल से एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि यही वह समय है जब वे एक-दूसरे के हो जाएं और यह जश्न मनाने का भी अच्छा मौका है.

ये भी पढ़ें-OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा जबरदस्त मनोरंजन, रिलीज होंगी 5 बड़ी फिल्में और वेब सीरीज, देखें लिस्ट

5 जून को शादी कर सकते हैं आमिर-गौरी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक साल से अधिक समय से आमिर और गौरी एक-दूसरे के साथ परिवार की तरह रह रहे थे. वे एक-दूसरे के साथ बहुत खुश हैं और उन्होंने इस रिश्ते को ऑफिशियली रूप देने का फैसला किया है. वहीं अब ऐसी खबर निकलकर आ रही है कि दोनों कल यानी 5 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इनके इस खास व मांगलिक कार्यक्रम में आमिर का परिवार भी साथ नजर आ सकता है.

ज़रूर पढ़ें