IND vs AFG ODI Series Update: अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

Virat Kohli ruled out AFG ODIs Series: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.
Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Kohli ruled out AFG ODIs Series: अफगानिस्तान टीम का भारत दौरा बहुत जल्द शुरू होने वाला है. जहां दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही भारतीय वनडे टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.

वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बता दें, भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. आईपीएल 2026 में 37 वर्षीय विराट कोहली ने शानदार प्रदसरहन किया था. फाइनल में उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेल अपनी टीम को चैंपियन बनाया है. ऐसे में अफगानिस्तान वनडे सीरीज से उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिला नया कोच, BCCI ने इस दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026 फाइनल में हुए चोटिल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने वाले विराट कोहली फाइनल मैच के दौरान असहज नजर आए थे. इस मैच में वह आखिरी ओवरों के दौरान दौड़ते समय परेशानी महसूस करते दिखे थे. खिताबी मुकाबले के बाद हुई मेडिकल जांच में पता चला कि कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं. हालांकि चोट की गंभीरता को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके चलते वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

शानदार फॉर्म में किंग कोहली

किंग कोहली को यह चोट ऐसे समय में आई है जब वह जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. आईपीएल 2026 के सीजन में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 675 रन बनाए. फाइनल मैच में उन्होंने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाते हुए 42 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली और आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई.

ज़रूर पढ़ें