Lalit Modi Match Fixing Claims: क्या आज भी क्रिकेट में हो रही मैच फिक्सिंग? ललित मोदी के खुलासे से मचा बवाल

Cricket Match Fixing Controversy: पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने क्रिकेट में मैच फिक्सिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Lalit Modi

ललित मोदी

Cricket Match Fixing Controversy: पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने क्रिकेट में मैच फिक्सिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग जैसी समस्याएं अब भी मौजूद हैं. हालांकि उन्होंने आईपीएल पर किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है. ललित मोदी के मुताबिक आईपीएल खिलाड़ियों को इतना बड़ा मंच और आर्थिक सुरक्षा देता है कि वह अपने करियर को खतरे में डालना नहीं चाहेंगे.

मैच फिक्सिंग को लेकर क्या बोले ललित मोदी?

दरअसल हाल ही में विजडन क्रिकेट के पॉडकास्ट ‘द स्कूप’ में बातचीत के दौरान ललित मोदी से पूछा गया कि क्या आज भी आईपीएल में फिक्सिंग होती है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि खेलों में भ्रष्टाचार का स्वरूप समय के साथ काफी कठिन हो गया है. आगे उन्होंने कहा कि क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की समस्या अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है. हालांकि उन्होंने आईपीएल पर फिक्सिंग का सीधा आरोप नहीं लगाया है.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG ODI Series Update: अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

IPL को लेकर क्या बोले ललित मोदी?

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ललित मोदी ने कहा,’मुझे नहीं लगता कि आईपीएल में ऐसा कुछ हो रहा है, लेकिन में निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकता क्योंकि इस बारे में मेरे पास कोई जानकारी नहीं है. फिर भी मुझे ऐसा लगता है कि यह समस्या किसी न किसी रूप में दुनिया भर के खेलों में बनी हुई है. आगे उन्होंने कहा कि हर खेल की अपकी चुनौतियां और समस्या होती हैं.

अपनी बात पर जोर देते हुए ललित मोदी ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश न किया जाए. वह सिर्फ वही बात कर रहे हैं जिसकी उन्हें जानकारी है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल को लेकर वह कोई ठोस दावा नहीं कर सकते, क्योंकि इस बारे में उनके पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं हैं.

ज़रूर पढ़ें