मैदान पर सिगार पीते नजर आए टिम डेविड, वायरल वीडियो में साथी खिलाड़ियों पर उड़ाया धुआं

Tim David: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैदान पर सिगार पीते नजर आ रहे हैं.
Tim David

टिम डेविड

Tim David: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार खिलाड़ी टिम डेविड नियमों के उल्लंघनों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिगार पीते नजर आ रहे हैं.

मैदान पर सिगार पीते नजर आए टिम डेविड

दरअसल सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद का बताया जा रहा है. इस वायरल वीडियो में टिम मैदान पर सिगार पीते हुए जश्न मनाते हुए आरसीबी के अन्य खिलाड़ियों के बीच आते हैं. उन्हें देखकर रोमारियो शेफर्ड मुस्कुराने लगते हैं. हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता को लेकर अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में यह वीडियो कितना सच्चा है, यह कहना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें: Lalit Modi Match Fixing Claims: क्या आज भी क्रिकेट में हो रही मैच फिक्सिंग? ललित मोदी के खुलासे से मचा बवाल

यूजर्स कर रहे रिएक्ट

टिम डेविड के इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,”अगर इसका यही हाल रहा, तो अगले साल इसे आधे सीजन के लिए बैन कर दिया जाएगा. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, यह AI जेनरेटेड वीडियो है, असली नहीं है क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग अक्सर इस तरह के वीडियो बनाते रहते हैं.

BCCI ने लगाया बैन

बता दें, आईपीएल 2026 में टिम डेविड अपने प्रदर्शन से ज्यादा नियमों के उल्लंघन की वजह से सुर्खियों में रहे हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने अंपायर नितिन मेनन के ओर बर्फ की थैली फेंकी थी. इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने मिडिल फिंगर दिखाई थी. उनकी गलत हरकतों पर एक्शन लेते हुए बीसीसीआई ने उनपर एक मैच का बैन लगा दिया है. वह आईपीएल 2027 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. साथ ही बोर्ड ने उनपर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया और 2 डिमेरिट पॉइंट दिए.

ज़रूर पढ़ें