CG News: 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान करेंगे सीएम साय, 2-2 लाख का देंगे चेक

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप-10 में स्थान बनाने वाले पंजीकृत श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करेंगे.
CG News

सीएम विष्णु देव साय

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल यानि जून को न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन रायपुर में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप-10 में स्थान बनाने वाले पंजीकृत श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करेंगे.

मेधावी छात्रों का सम्मान करेंगे सीएम साय

यह सम्मान छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए है. वर्ष 2025-26 में होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शीर्ष 10 में आने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा. मंडल ने स्पष्ट किया था कि यह योजना केवल उन्हीं बच्चों के लिए है जिनके माता-पिता मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं. मंडल सचिव ने 15 मई 2026 को डिजिटल हस्ताक्षर कर यह पत्र जारी किया था.

वहीं मंडल ने शीर्ष 10 बच्चों की सूची भी तैयार कर ली है. इस फैसले से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के परिवारों में काफी खुशी है। श्रमिक नेताओं का मानना है कि यह योजना बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करेगी.

ये भी पढ़ें- जरूरी खबर! 14 दिनों तक बंद रहेगा रायपुर का गुढ़ियारी अंडरब्रिज, लोगों को बदलना होगा रुट

2-2 लाख का देंगे चेक

प्रत्येक टॉपर बच्चे को कुल 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा. इसमें 1 लाख रुपये नकद प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे. शेष 1 लाख रुपये दोपहिया वाहन खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने हाथों से बच्चों को चेक और सम्मान प्रदान करेंगे. इस योजना से आर्थिक तंगी के कारण दबने वाली प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. यह होनहार बच्चों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन साबित होगा.

ज़रूर पढ़ें