जरूरी खबर! 14 दिनों तक बंद रहेगा रायपुर का गुढ़ियारी अंडरब्रिज, लोगों को बदलना होगा रुट

CG News: रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-7 (गुढ़ियारी साइड) स्थित एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज में आज से अगले 14 दिनों तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. इस दौरान लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा.
CG News

गुढ़ियारी अंडरब्रिज

CG News: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र से गुजरने वाले प्रमुख रेलवे अंडरब्रिज से यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है. दरअसल, रेलवे ने अंडरब्रिज में आवश्यक मरम्मत और संरचनात्मक कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसके चलते 4 जून से 18 जून तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

14 दिन तक बंद रहेगा गुढ़ियारी अंडरब्रिज

रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-7 (गुढ़ियारी साइड) स्थित एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज में आज से अगले 14 दिनों तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. इस दौरान लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यहां पाइपलाइन बिछाने, कवर शेड लगाने और दूसरे जरूरी मरम्मत के कमा करेगा. इसके चलते यह मार्ग 18 जून तक बंद रहेगा.

रोजाना 25 हजार वाहन हैं गुजरते

रेलवे स्टेशन की ओर से एक्सप्रेस-वे होते हुए गुढ़ियारी जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है. गेट नंबर-7 स्थित इस अंडरब्रिज से हर दिन करीब 20 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं.

दबाव बढ़ने से लगेगा जाम

रास्ता बंद होने के बाद इन वाहनों का दबाव अब तेलघानी नाका अंडरब्रिज और गुढ़ियारी-नर्मदापारा अंडरब्रिज पर बढ़ेगा. ऐसे में इन दोनों रास्तों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है. ऐसे में दोनों अंडरब्रिज में यातायात सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करनी होगी.

ये भी पढ़ें: रायगढ़ में 3 नाबालिग HIV पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले- डरने की जरूरत नहीं

इन रुटों का करें उपयोग

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को निम्न वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है –

  • तेलघानी नाका ओवरब्रिज
  • चुनाभट्टी अंडरब्रिज
  • नर्मदापारा अंडरब्रिज

पुलिस ने लोगों से घर से थोड़ा पहले निकलने और डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है.

ज़रूर पढ़ें