Bengal: बंगाल में TMC विधायक मदन मित्रा की गाड़ी पर हमला, भीड़ ने फेंके अंडे
TMC MLA मदन मित्रा की गाड़ी पर हमला
Bengal: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार जाते ही कई विधायकों और सांसदों पर हमले हो रहे हैं. सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी के बाद अब विधायक मदन मित्रा की गाड़ी पर हमला हो गया. इस दौरान भीड़ ने गाड़ी पर अंडे फेंके और चोर-चोर के नारे लगाए.
जानकारी के अनुसार, विधायक मदन मित्रा की गाड़ी पर शनिवार की रात विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पहले तो अंडे फेंके और बाद में चोर-चोर के नारे लगाए. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. मदन मित्रा कमरहाटी से टीएमसी के विधायक हैं, जिनकी गाड़ी में उत्तर 24 परगना के अरियादाहा में भीड़ ने हमला कर दिया. गनीमत रही कि इस दौरान किसी को ज्यादा चोट नहीं आई. हालांकि विधायक का दावा है कि हमले के दौरान गाड़ी पर मौजूद नहीं थे. इस दौरान सिर्फ उनका ड्राइवर मौजूद रहा, जिसके साथ मारपीट की गई.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
विधायक मदन मित्रा ने बताया कि क्षेत्र में अशांति की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में गए थे. लेकिन कुछ ही देर बाद लोगों ने गाड़ी पर हमला कर दिया. विधायक ने इस हमले के पीछे भाजपा समर्थित लोगों की साजिश बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके गाड़ी ड्राइवर के साथ मारपीट की गई है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग चोर-चोर के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढे़ंः बंगाल के बाद अब दिल्ली में होगा ममता के साथ खेला? TMC में नहीं थम रही अंदरूनी कलह, किस प्लान पर हो रहा काम
ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं मदन मित्रा
बता दें, विधायक मदन मित्रा टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी के काफी खास माने जाते हैं. हाल ही टीएमसी के बगावत करने वाले विधायकों को उन्होंने चैलेंज भी किया था कि अगर उनमें हिम्मत है तो इस्तीफा देकर ममता बनर्जी के चेहरे के बगैर चुनाव जीतकर दिखाओ. फिलहाल, टीएमसी नेताओं के ऊपर हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहा है.