राम मंदिर से गायब हो गया करोड़ों का चढ़ावा? अखिलेश यादव के आरोप पर आया ट्रस्ट का जवाब

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है की भक्तों द्वारा चढ़ाया गया चढ़ावा गायब हो गया है. आइए जानते है क्या है पूरा माजरा.
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

यूपी की सियासत में अयोध्या स्थित राम मंदिर हमेशा से चर्चा में रहा है. जब राम मंदिर नहीं बना था तभी से राजनीतिक पार्टियो के राम मंदिर का मुद्दा चुनावी मुद्दा बना रहा. लेकिन अब बनने के बाद एक बार फिर से ये राम मंदिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा बन गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद गंभीर पोस्ट की है जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है.

अखिलेश यादव ने लगाया गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए गंभीर आरोप लगाया है कि अयोध्या राम मंदिर में भक्तों की और से चढ़ाए गए चढ़ावे की करोड़ों रुपये की रकम गायब पाई गई है. हालांकि ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया और लिखा ‘समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है. ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है. कोई भी सफ़ाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है. न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की माँग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है. सरकार की चुप्पी संदिग्ध है’

राम मंदिर ट्रस्ट ने क्या कहा?

इस पोस्ट के बाद उठे विवाद पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने कहा ‘हमको राम जी की परंपरा पूरा विश्वास है. जो भी अगर उसमें किसी भी प्रकार का कुछ होगा तो राम जी स्वयं उसका निर्णय कर देंगे. उसको राम जी दंड देंगे.’

ये भी पढ़ें: काशी में मांस-मछली बेचना बैन, गंदगी से मिलेगी मुक्ति; दुकानों को शहर के बाहर किया जाएगा शिफ्ट

ज़रूर पढ़ें