प्रेमिका से हुआ ब्रेकअप तो इंस्टा पर पोस्ट किया सुसाइड Video, मेटा के अलर्ट से 8 मिनट में बची जान
यूपी पुलिस ने 8 मिनट में बचाई युवक की जान
UP Police Save Life in 8 Minutes: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेटा की मदद से एक 25 साल के युवक की जान बचा ली. क्योंकि मेटा ने समय पर पुलिस को एक सुसाइड अलर्ट भेज दिया. जिसके बाद तुरंत एक्टिव हुई पुलिस की टीम ने सिर्फ 8 मिनट के अंदर ही युवक तक पहुंच गई और उसकी जान बच गई. पुलिस ने गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां अब उसकी हालत स्थिर है. जानें क्या है मेटा सिस्टम और यूपी पुलिस कनेक्शन, जिसकी वजह के एक युवक की जान बच गई.
बता दें, यूपी पुलिस और मेटा के बीच एक खास कॉर्डिनेशन सिस्टम है, जो 2022 में शुरू हुआ था. इस सिस्टम के माध्यम से अगर कोई यूजर्स सुसाइड संबंधित पोस्ट करता है, तो मेटा तुरंत इसकी जानकारी यूपी पुलिस के साथ शेयर करती है. तुरंत इनपुट मिलते ही यूपी पुलिस को अलर्ट कर देती है. जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम लोकेशन के आधार पर युवक तक पहुंच जाती है और उसे बचा लेती है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 1 जनवरी 2023 से लेकर अब तक करीब 3,000 से ज्यादा लोगों की इस सिस्टम की वजह से जान बचाई जा चुकी है.
क्या है मामला?
मेरठ के रहने वाले एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर 7 जून को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सफेद रंग का लिक्विड पीते नजर आ रहा है. वीडियो में लिखा, अब तुम खुश रहना अपनी जिंदगी में. इतना पोस्ट करते ही मेटा का अलर्ट बज गया और तुरंत यूपी पुलिस को सूचित कर दिया.
ये भी पढे़ंः 1.65 लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह को UP STF ने किया ढेर, 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज
8 मिनट के अंदर पहुंची मेरठ पुलिस
पुलिस के मुताबिक, शाम 6 बजकर 53 मिनट पर मेटा ने पुलिस मुख्यालय में एक अलर्ट भेजा, जिसमें बताया कि एक युवक आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है. सूचना मिलते ही सोशल मीडिया सेंटर ने मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर मेरठ पुलिस को सूचना दी. मेरठ पुलिस युवक के घर पहुंची और उसे गंभीर हालत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गई. जिसकी वजह से जान बच गई. फिलहाल, अब युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है.